Supreme Court Report | Criminal Cases Against MPs MLAs and Chief Ministers

Supreme Court Report | Criminal Cases Against MPs MLAs and Chief Ministers

  • Hindi News
  • National
  • Supreme Court Report | Criminal Cases Against MPs MLAs And Chief Ministers

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Supreme Court Report | Criminal Cases Against MPs MLAs and Chief Ministers

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने राजनीति के अपराधीकरण से जुड़ी एफिडेविट दाखिल की।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पेश राजनीति के अपराधीकरण पर पेश रिपोर्ट के मुताबिक, लोकसभा के 543 में से 251 सदस्यों पर आपराधिक मामले हैं। राज्यसभा के 233 में से 75 सदस्यों के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक, सांसदों और विधायकों के खिलाफ 4 हजार से ज्यादा आपराधिक मामले लंबित हैं। 28 राज्यों में से 14 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें गंभीर मामले भी शामिल हैं।

यह एफिडेविट वरिष्ठ वकील विजय हंसारिया ने दाखिल किया है। वे सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों का जल्द निपटारा कराने की मांग वाली जनहित याचिका में कोर्ट की मदद कर रहे हैं।

तेलंगाना CM पर 89 मामले

एफिडेविट मे बताया गया कि तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी पर 89 केस हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी पर 29 और कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार पर 19 मामले हैं।

हाईकोर्ट से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में 1,243 आपराधिक मामलों का फैसला हुआ। इसी साल 1,050 नए मामले दर्ज किए गए। पूर्व और मौजूदा सांसदों-विधायकों के खिलाफ कुल 4,192 मामले पेंडिंग हैं।

लोकसभा के 170 मामले गंभीर

राज्यसभा के 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले हैं।

राज्यसभा के 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए एफिडेविट में कहा गया है, “लोकसभा में 543 सदस्यों में से 251 पर आपराधिक मामले हैं। इनमें 170 मामले गंभीर हैं, जिनमें 5 साल या उससे ज्यादा की सजा हो सकती है।”

एफिडेविट में कहा गया है, “राज्यसभा में 233 में से 75 यानी 33% सदस्यों पर आपराधिक मामले हैं। इनमें 40 यानी 18% मामले गंभीर हैं, जिनमें 5 साल या उससे ज्यादा की सजा हो सकती है।”

वरिष्ठ वकील ने उत्तर प्रदेश को छोड़कर विभिन्न हाईकोर्ट की ओर से दाखिल रिपोर्ट का विश्लेषण भी कोर्ट में पेश किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण उत्तर प्रदेश का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं किया गया।

केरलम के 95% सांसदों पर केस

केरलम के 20 में से 19 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

केरलम के 20 में से 19 सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सेन्हा कलिता के जरिए दाखिल हलफनामे के मुताबिक, केरलम के 20 में से 19 सांसद यानी 95% सांसदों पर आपराधिक आरोप हैं। इनमें 11 सांसद गंभीर मामलों का सामना कर रहे हैं।

तेलंगाना के 17 में से 14 सांसदों यानी 82% पर आपराधिक मामले हैं। ओडिशा में 21 में से 16 सांसद यानी 76%, झारखंड में 14 में से 10 यानी 71% और तमिलनाडु में 39 में से 26 यानी 67% सांसदों पर मामले हैं।

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे अन्य बड़े राज्यों के करीब 50% सांसदों पर आपराधिक मामले हैं।

हरियाणा के 10 सांसदों में से एक और छत्तीसगढ़ के 11 सांसदों में से एक पर आपराधिक आरोप हैं। पंजाब में 13 में से 2, असम में 14 में से 3, दिल्ली में 7 में से 3, राजस्थान में 25 में से 4, गुजरात में 25 में से 5 और मध्य प्रदेश में 29 में से 9 सांसदों पर आपराधिक मामले हैं।

विशेष अदालतों में सिर्फ सांसद-विधायकों के केस चलाने की मांग

विजय हंसारिया ने कोर्ट में कहा कि सांसदों और विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामलों की सुप्रीम कोर्ट से निगरानी जरूरी है, ताकि इनका जल्द निपटारा हो सके। उन्होंने मांग की कि सांसद-विधायकों के लिए बनाई गई विशेष अदालतें सिर्फ उन्हीं के मामलों की सुनवाई करें।

उन्होंने कहा कि इन मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद ही विशेष अदालतों में दूसरे मामलों की सुनवाई शुरू की जाए।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

देश में 21% सांसद-विधायक राजनीतिक परिवारों से:यूपी में सबसे ज्यादा 141 नेता, महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर

देश में 21% सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) राजनीतिक परिवारों से हैं। वहीं, राज्यों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नेता राजनीतिक परिवार से हैं। जहां 604 सांसदों, विधायकों और एमएलसी में से 141 (23%) राजनीतिक परिवार से हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Supreme #Court #Report #Criminal #Cases #MPs #MLAs #Chief #Ministers

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *