खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के बेहतरीन अभिनेता सूर्या ‘करुप्पू’ को लेकर चर्चा में रहे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले आर्थिक मुश्किलों और बुरे दौर में अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका के साथ खड़े रहने के बारे में खुलकर बात की।
सूर्या ने उधार लिए पैसे
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए सूर्या ने बताया कि फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उन्हें अचानक आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से उन्हें फिल्म को रिलीज करने के लिए और पैसे उधार लेने पड़े। उन्होंने माना ‘यह न सिर्फ प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल नजरिए से भी एक बड़ा रिस्क था।’
2 of 5
सूर्या
– फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या ने की पत्नी की तारीफ
सूर्या ने कहा ‘यह एक बहुत बड़ा आर्थिक झटका था, जो मुझे आखिरी समय में लगा। ज्योतिका को मुझ पर भरोसा था और उन्होंने एक्स्ट्रा लोन लेने के मेरे फैसले का समर्थन किया। अगर कुछ भी गलत होता, तो हम सभी को उसका नतीजा भुगतना पड़ता। आप इंडस्ट्री में चाहे कितने भी समय से हों, कुछ चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होतीं। अनजान रास्ते पर कदम रखना भरोसे का काम था और मुझ पर उनके भरोसे ने मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी।’
हालांकि ज्योतिका ने इसका क्रेडिट अपने पति को दिया। उनके मुताबिक यह फैसला पूरी तरह सूर्या का था। मैं फिल्म को रिलीज कराने की उनकी चिंता की तारीफ करती हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं इस तारीफ की हकदार हूं। यह सब उनकी अपनी पसंद और उनका अपना काम था। हमने हर चीज के बारे में बात की, चाहे वह काम हो या बच्चों की परवरिश, लेकिन यह उनकी दरियादिली और फिल्म को बनाने का उनका पक्का इरादा था।
4 of 5
फिल्म ‘करुप्पु’
– फोटो : इंस्टाग्राम
सूर्या ने अदा किया शुक्रिया
उन्होंने डायरेक्टर आरजे बालाजी की लगन की तारीफ की। उन्होंने फिल्म के लिए लगभग ढाई साल तक काम किया और मुश्किल समय में साथ देने के लिए फाइनेंसरों और डिस्ट्रीब्यूटरों का शुक्रिया अदा किया।
5 of 5
करुप्पु
– फोटो : सोशल मीडिया
‘करुप्पु’ कलेक्शन
तमाम मुश्किलों के बावजूद, ‘करुप्पु’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। आखिरकार, यह जोखिम उठाना फायदेमंद साबित हुआ। यह फिल्म व्यावसायिक रूप से बेहद सफल रही। खबरों के अनुसार इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे यह सूर्या के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई।