खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Surya Ketu Yuti: इस साल 17 अगस्त 2026 को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। इस बार का गोचर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि कई वर्षों बाद सिंह राशि में सूर्य और केतु की युति बनने जा रही है। ज्योतिष के अनुसार, स्वराशि में सूर्य बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं और उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में केतु के साथ बनने वाली यह युति कुछ राशियों के लिए भाग्योदय, सफलता, मान-सम्मान और मनचाहे परिणामों के मौके लेकर आ सकती है। इसके अलावा जातकों की बंद किस्मत का ताला इस अवधि में खुलने के योग हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

2 of 4
Surya Ketu Yuti
– फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह युति बेहद शुभ साबित हो सकती है। सूर्य आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास आपका बढ़ने वाला है। खास बात यह है कि, घर, परिवार से लेकर समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। लंबे समय से रुके हुए काम मनचाहे तरीके से पूरे होने के योग बनेंगे। भाग्य का इस समय भरपूर साथ देगा। सूर्य के प्रभाव से बेहतर निर्णय क्षमता आपकी होगी और आकर्षण भी बढ़ेगा। नई नौकरी के योग हैं और सफलता आपको मिलती हुई दिख रही हैं।
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी

3 of 4
Surya Ketu Yuti
– फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। धन लाभ होने से आप किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे, जिससे भौतिक सुख आपका बढ़ सकता है। कला के क्षेत्र में नई पहचान बनाने में सफलता मिलेगी। इस समय आपका अनुभव व्यापार को लेकर बेहतर होगा और कुछ अन्य काम भी आप करेंगे।
Shani Mangal Yog 2026: केंद्र में आए शनि और मंगल, कन्या सहित इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन
Astrology: बातों और व्यवहार से दिल जीत लेते हैं इन 3 राशियों के लोग, होते हैं बेहद समझदार और सौम्य

4 of 4
Surya Ketu Yuti
– फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह युति सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है। करियर और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। नए घर मकान का सपना आपका पूरा होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
Source link
#Surya #Ketu #Yutiकई #वरष #बद #सरयकत #क #दरलभ #यत #इन #रशय #क #चमकग #कसमत #और #शर #हग #अचछ #दन #Surya #Ketu #Yuti #Singh #Rashi #Zodiac #Sign #Growth #Career



