Tanushree Dutta Reacts Nana Patekar Death: बी टाउन में नाना पाटेकर के निधन की खबर से तमाम दिग्गज सेलेब्स की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को भी जैसे ही इस दुखद खबर में बारे में मालूम लगा तो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक वीडियो शेयर कर इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

भावुक दिखीं तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता ने कहा कि उन्हें खबर मिली है, लेकिन वह एक काम के सिलसिले में लखनऊ जा रही हैं। अपने प्रोफेशनल कामों पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने एक्टर के परिवार के प्रति संवेदना भी जताई और साफ किया कि वह एक्टर के निधन पर बाद में कुछ कहेंगी।
ईविल डेड
तनुश्री ने कहा, “मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है। आज मेरा काम का दिन है। मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और उसी पर ध्यान देना चाहती हूं। मैं लखनऊ में एक बहुत बड़ा इवेंट कर रही हूं और मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था। मैं लाइव आना चाहती थी, कंटेंट पोस्ट करना चाहती थी और अब मुझे चिंता है कि शाम को सारा मीडिया ‘ईविल डेड’ में दिलचस्पी लेगा।
परिवार के लिए की दुआएं
इसलिए जब मैं तय कर लूंगी कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, तभी मैं अपनी प्रतिक्रिया दूंगी। परिवार के प्रति निश्चित रूप से संवेदनाएं।” तनुश्री ने वीडियो में सीधे तौर पर नाना पाटेकर का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी उनके निधन की खबर के कुछ ही समय बाद आई।
तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर का विवाद
बता दें कि नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता का विवाद साल 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उन पर असहज करने वाला दबाव डाला। कोर्ट और पुलिस जांच में सबूतों के अभाव के कारण नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिल गई और केस बंद कर दिया गया। हालांकि इसके बाद भी तनुश्री का गुस्सा थमा नहीं और वो तमाम पॉडकास्ट में नाना पाटेकर के खिलाफ जहर उलगती दिखाई दीं।
45 मिनट दिया गया सीपीआर
नाना पाटेकर ने 75 की उम्र में गोवा में अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट से आखिरी सांस ली। डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें 45 मिनट तक CPR दिया लेकिन कोई रिस्पान्स ना मिलने के बाद न्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोवा में पोस्ट मॉर्टम के बाद नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

