Telangana CM Revanth Reddy USA Visit Denied Approval

Telangana CM Revanth Reddy USA Visit Denied Approval

हैदराबाद1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Telangana CM Revanth Reddy USA Visit Denied Approval

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

CMO के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाला तेलंगाना राइजिंग प्रतिनिधिमंडल अमेरिका दौरा नहीं कर सकेगा। विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक आधार पर क्लियरेंस देने से इनकार किया है।

रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन में हैं। उन्हें अमेरिका के बोस्टन जाना था और 30 अगस्त को हैदराबाद लौटना था, लेकिन अब वे 23 अगस्त को सीधे हैदराबाद लौटेंगे।

हालांकि, CM रेड्डी ने अधिकारियों को अमेरिका जाए बिना वहां के संस्थानों के साथ सभी MoU और साझेदारी समझौते पूरे करने के निर्देश दिए हैं।

पहले से तय था UK और US का दौरा

रेवंत रेड्डी 20 अगस्त को लंदन पहुंचे थे। UK दौरे में ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन और लंदन बिजनेस स्कूल के कार्यक्रम शामिल थे। उन्हें एमिरेट्स स्टेडियम में EPL फुटबॉल से जुड़े कार्यक्रम में भी जाना था।

इसके बाद 24 अगस्त को अमेरिका में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और MIT जाने का कार्यक्रम था। 25 अगस्त को बोस्टन में वर्जीनिया टेक की टीम से बातचीत और 26 अगस्त को न्यूयॉर्क में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के US चैप्टर के कार्यक्रम में शामिल होना था।

राज्य सरकार ने नियमों के मुताबिक UK और USA दौरे के लिए केंद्र से मंजूरी मांगी थी, लेकिन केवल UK दौरे को मंजूरी मिली। CMO के मुताबिक, डेलीगेशन के UK पहुंचने के बाद केंद्र ने USA दौरे की मंजूरी नहीं देने की जानकारी दी।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

तेलंगाना CM बोले-BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया, नेता कर्नाटक-तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेताओं पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नेताओं ने राज्य में सूखा, किसानों की परेशानी और कांग्रेस सरकार के गिरने की प्रार्थना की। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#Telangana #Revanth #Reddy #USA #Visit #Denied #Approval

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *