Telangana Minister Konda Surekha Sacked

Telangana Minister Konda Surekha Sacked

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Telangana Minister Konda Surekha Sacked

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाने का फैसला किया है। यह फैसला उनकी बेटी के मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर बढ़े विवाद के बीच लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेखा की बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, सुरेखा को हटाने की सिफारिश गुरुवार को ही तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को भेज दी गई है। उनके पास वन, पर्यावरण और बंदोबस्ती विभाग थे।

सुरेखा ने कहा- सफाई देने का मौका नहीं दिया

सुरेखा का कहना था कि उनकी बेटी ने जो बयान दिए हैं, उनके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने रेवंत रेड्डी के कैबिनेट से हटाने के फैसले पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो कोई भ्रष्टाचार किया और न ही कार्रवाई से पहले उन्हें सफाई देने का मौका दिया गया।

सुरेखा ने कहा कि उन्हें जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का उन्होंने जवाब दिया था। इसके बावजूद उन्हें हटाने की सिफारिश से पहले उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई, यह समझ से परे है।

दिल्ली में खड़गे से मिली थीं सुरेखा

बुधवार को सुरेखा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

बुधवार को सुरेखा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।

सुरेखा की बेटी ने पिछले महीने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया था। सुरेखा लगातार कहती रही थीं कि उनकी बेटी की टिप्पणी निजी थी और इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

रेवंत रेड्डी ने दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने भी यह मुद्दा उठाया और सुरेखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस हाईकमान जब अनुशासनात्मक कार्रवाई पर विचार कर रहा था, तब सुरेखा बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मिली थीं।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

रेवंत रेड्डी बोले- मेरी अमेरिका यात्रा रोकना तेलंगाना का अपमान:कहा- गुजरात के सीएम की यात्रा को अनुमति मिली; दावा- राजनीतिक आधार पर मंजूरी नहीं दी गई

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को हैदराबाद में कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं देना तेलंगाना का अपमान है। पूरी खबर पढे़ं…

खबरें और भी हैं…

Source link
#Telangana #Minister #Konda #Surekha #Sacked

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *