Teri Meri Doriyaann 22 Sep: अंगद के साथ इवेंट में पहुंची सीरत, साहिबा को जलाने के लिए अब किया ये काम, Tv Hindi News

Teri Meri Doriyaann 22 Sep: अंगद के साथ इवेंट में पहुंची सीरत, साहिबा को जलाने के लिए अब किया ये काम, Tv Hindi News

लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

तेरी मेरी डोरियां के लेटेस्ट एपिसोड में देखेंगे कि साहिबा की पेटिंग एग्जीबिशन तक पहुंच गई है। अंगद को वहां पर मेहमान के तौर पर बुलाया है। उसके साथ सीरत भी एग्जीबिशन सेंटर में पहुंचेगी।

Teri Meri Doriyaann 22 Sep: अंगद के साथ इवेंट में पहुंची सीरत, साहिबा को जलाने के लिए अब किया ये काम

तेरी मेरी डोरियां के 22 सितंबर के एपिसोड की शुरुआत अंगदसे होती है। वह ऑफिस जाने के लिए तैयार होता है। सीरत उसके लिए जूस लेकर आती है। अंगद वापस घर आ गया है तो मनवीर बहुत खुश है। अंगद लुधियाना एग्जीबिशन सेंटर में जाने वाला है। उसे गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में बुलाया गया है। उसी जगह पर साहिबा की पेटिंग भी लगाई गई है। वह जिस कोट को पहनता है सीरत उसकी जगह दूसरा कोट पहनने के लिए कहती है जो उसके पैंट के साथ मैच हो रहा है। उस कोट को साहिबा ने एक बार पहना था तो अंगद उसके बारे में याद करता है। अंगद के साथ सीरत भी जाना चाहती है जब वह उससे पूछती है तो वह चलने के लिए हामी भर देता है।

साहिबा की ड्रेस पहन पहुंचीं सीरत
साहिबा पेटिंग एक्जीबिशन सेंटर में खड़ी है और वह थोड़ा नर्वस है। पहली बार उसकी पेटिंग लगी हुई है। सीरत, साहिबा की ड्रेस पहनकर आती है। अंगद उसे देखकर साहिबा को याद करता है। वह उसे कुछ बोलने वाला होता ही है कि तब तक मनवीर, सीरत की तारीफ करती है। इसके बाद सीरत और अंगद वहां से निकल जाते हैं। दोनों साथ में एग्जीबिशन सेंटर पहुंचते हैं। सीरत वहां पर पहुंचकर साहिबा को खोजती है। 

रुमी को लगाई फटकार
साहिबा देख लेती है कि अंगद वहां पर पहुंचा है। वह हैरान रह जाती है कि वह वहां पर क्यों आया है। सीरत की ड्रेस देखकर उसे रोना आ जाता है क्योंकि वह उसकी ड्रेस होती है। वह मन ही मन सोचती है उसे ये ड्रेस किसने दी। इस बीच सीरत, साहिबा को देख लेती है। जैसे ही अंगद साहिबा की तरफ देखने वाला होता है वह वहां से चली जाती है और एक कोने में खड़ी होकर रोने लगती है। रुमी उसके पीछे-पीछे आता है। साहिबा उससे कहेगी कि ‘तुम मेरे आस-पास मंडराना बंद करो।‘ उसकी बात सुनकर रुमी को बहुत गुस्सा आता है। वह मन ही मन कहता है, ‘यह तुमने अच्छा नहीं किया साहिबा। तुम अंगद का गुस्सा मुझ पर निकाल रही हो।‘ साहिबा वहां से आगे बढ़ जाती है तब तक देखती है उसके पिता और कीरत वहां पहुंचते हैं।

कीरत के निशाने पर आई सीरत
सीरत कैंटीन में पहुंचती है। उसी जगह उसके पिता और कीरत खड़े होते हैं। कीरत उसे जमकर सुनाएगी कि उसने जो किया वह ठीक नहीं है। उसका मन तो आया था कि उसे एक घुसा लगा दे। उसे बड़ी बहन बोलते हुए शर्म आती है। वह कुछ भी कर ले उसे कभी खुशी नहीं मिलेगी। साहिबा ने मना करके रखा है इसलिए वह कुछ नहीं कह रही वरना वह उसका कच्चा  चिट्ठा तुरंत खोल सकती है।

Source link
#Teri #Meri #Doriyaann #Sep #अगद #क #सथ #इवट #म #पहच #सरत #सहब #क #जलन #क #लए #अब #कय #य #कम #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *