MP Teachers TET Protest: शिक्षकों का कहना है कि वे टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने क…और पढ़ें

HighLights
- कैलारस और श्योपुर में पुलिस की कार्रवाई, शिक्षकों ने जताया कड़ा विरोध
- टीईटी परीक्षा निरस्त करने और केंद्र से अध्यादेश लाने की मांग
- भिंड, मुरैना और ग्वालियर में भी रोकी गईं शिक्षकों की बसें
डिजिटल टीम, ग्वालियर। टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली में प्रस्तावित शिक्षक आंदोलन में शामिल होने जा रहे मध्य प्रदेश के शिक्षकों को कई स्थानों पर पुलिस ने रोक दिया। कैलारस में तीन से चार सौ शिक्षक बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोककर थाने में बैठा लिया। वहीं श्योपुर में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शिक्षकों ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। भिंड, मुरैना और ग्वालियर में भी दिल्ली जा रहे शिक्षकों को रोके जाने की जानकारी सामने आई है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है और उन्होंने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
कैलारस में बसों को रोका
कैलारस में शिक्षक संयुक्त मोर्चा विकासखंड कैलारस के नेतृत्व में करीब तीन से चार सौ शिक्षक चार और पांच स्लीपर बसों से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान कैलारस पुलिस ने बसों को रोक दिया। इसके बाद सभी शिक्षक थाना परिसर में एकत्रित हुए और दिल्ली जाने की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी।
शिक्षक संगठनों ने पहले ही दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया था। शिक्षकों का कहना है कि वे टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक परीक्षा निरस्त नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
शिक्षकों ने केंद्र सरकार से लोकसभा में अध्यादेश अथवा विधेयक लाकर टीईटी परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। उनका दावा है कि परीक्षा के प्रावधान से देशभर में करीब 40 से 50 लाख शिक्षक प्रभावित होंगे।
श्योपुर में गांधी चौक पर प्रदर्शन
श्योपुर में दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे शिक्षकों को कोतवाली थाना पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज शिक्षक गांधी चौक पर एकत्रित हो गए और पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए दिल्ली जाने की अनुमति देने की मांग की।
शिक्षकों का कहना था कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें रोकना उचित नहीं है। प्रदर्शन को देखते हुए गांधी चौक और कोतवाली के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।
भिंड, मुरैना और ग्वालियर में भी रोके
भिंड से दिल्ली जा रहे शिक्षकों की दो बसों को बस स्टैंड और सर्किट हाउस के पास रोके जाने की जानकारी है। कुछ शिक्षक निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुरैना के जौरा में भी शिक्षकों को दिल्ली जाने से रोका गया, जिसके विरोध में उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्वालियर में भी दिल्ली जाने वाले शिक्षकों को पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी सामने आई है।

शिवपुरी में शिक्षकों को किया नजरबंद, ग्वालियर में रोके
शिवपुरी में भी अपनी मांगों को लेकर जिले भर से करीब 1000 शिक्षक दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी में थे। जिनमें कुछ शिक्षकों को पुलिस ने घरों में ही नजर बंद कर दिया और कुछ शिक्षक ग्वालियर में रोक दिए गए। करीब 500 से ज्यादा शिक्षक मौका देख निकल गए। जो दिल्ली के नजदीक पहुंच गए हैं। जो अपनी गाड़ियों से निकले हैं।
शिक्षकों ने बताया कि शिवपुरी जिले से करीब 1000 शिक्षक अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के लिए निकले लेकिन कुछ शिक्षकों को बीच में ही रोक दिया गया है। हालांकि कोतवाली पुलिस का कहना है कि कहीं किसी की कोई घर पकड़ नहीं की गई है और ना ही ऐसा कोई पॉइंट मिला है।
Source link
#TET #क #वरध #म #दलल #ज #रह #शकषक #क #पलस #न #रक #गवलयरचबल #अचल #क #कई #जल #म #परदरशन #थन #पहच #शकषक


