चेन्नई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फरार हुए सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे।
तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद 17 कैदी फरार हो गए। रात भर सर्च ऑपरेशन दौरान 4 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी 13 कैदियों को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।
साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। जेल कर्मचारियों को सूचना मिली थी कि एक कैदी की तबीयत खराब है। जब कर्मचारी सेल में पहुंचे, तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घटना में तीन जेलकर्मी घायल हुए हैं।

सभी बस स्टैंड पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बसों की भी तलाशी ली।

थेनी जिले में रातभर सड़कों पर वाहनों की चेकिंग जारी रही।
एक कैदी की बीमारी की बहाना बनाया
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरी वारदात बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई। सोमवार रात सभी 17 आरोपी उप-जेल की एक ही सेल में बंद थे। कैदियों ने नाटक किया कि उनमें से एक की तबीयत बहुत खराब है और उसे दौरे आ रहे हैं।
जब जेल के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सेल का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए, तो घात लगाए बैठे सभी कैदियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और जेल से भाग निकले।
कैदियों के हमले में एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोटें आई है। उन्हें जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, जेल के दो अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

तमिलनाडु के पड़ोसी राज्य केरल के सटे इलाके में नए चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की जांच की जा रही है।
केरल में भी अलर्ट जारी
तमिलनाडु के मदुरै और डिंडीगुल जिलों की पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई है और फरार आरोपियों की पहचान में मदद के लिए उनकी तस्वीरें पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा दी गई हैं।
वहीं, पड़ोसी राज्य केरल के इडुक्की जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी जंगली रास्तों या केरल सीमा को पार करने की कोशिश कर सकते हैं।
————- ये खबर भी पढ़ें…
श्योपुर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार:आरोपी ने चादरों से रस्सी बनाई

श्योपुर जिला जेल से शनिवार दोपहर एक कैदी 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। उसने चादरों को जोड़कर रस्सी बनाई और दीवार पार कर ली। घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
#Theni #SubJail #Escape #Tamil #Nadu #Police #Search #Operation #Updates



