Tiger Shroff failed assisnation news video attacker comes this close to car and fire uncontrolled

Tiger Shroff failed assisnation news video attacker comes this close to car and fire uncontrolled


Tiger Shroff Attack Video: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। जुहू इलाके में रविवार शाम एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते वक्त टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। क्राइम के इस बेखौफ मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर हर किसी के रूह कांप रही है।

Tiger Shroff failed assisnation news video attacker comes this close to car and fire uncontrolled

सामने आए एक नए वीडियो में दो हमलावर कार के बिल्कुल सामने और खिड़की के पास खड़े होकर सीधे अभिनेता पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं। गाड़ी में टाइगर श्रॉफ खुद को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। हमलावर जब टाइगर की खिड़की के बेहद करीब पहुंचकर छठा राउंड फायर करने वाला था, तभी ऐन मौके पर उसकी बंदूक अचानक जाम हो गई। इस तकनीकी खराबी के चलते अभिनेता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

टाइगर श्रॉफ ठीक है लेकिन उनके ड्रावर फिरदौस गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ होकर बाहर की तरफ भागा। इस दौरान हमलावर मौके पर पहले से बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़े अपने तीसरे साथी के साथ तेजी से फरार हो गए।

ड्राइवर के हटते ही टाइगर खुद तुरंत ड्राइविंग सीट पर पहुंचे और ड्राइवर को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया। मौके पर कार और सड़क पर खून बिखरा देख आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और एक महिला अभिनेता से घायल को तुरंत ले जाने की गुहार लगाती सुनाई दी। घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी इस घटना में घायल हुआ है।

इस हमले के फौरन बाद एक ऑडियो क्लिप सामने आई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने हमले की पूरी जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि टाइगर श्रॉफ लगातार मिल रही चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे थे और अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें निशाने पर लिया गया।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *