Tiger Shroff Resumes Lag Ja Gale Shooting in Mumbai After Firing Incident

Tiger Shroff Resumes Lag Ja Gale Shooting in Mumbai After Firing Incident


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Tiger Shroff Resumes Lag Ja Gale Shooting in Mumbai After Firing Incident

फायरिंग में टाइगर श्रॉफ गाड़ी के कांच के टुकड़ों से घायल हो गए थे।

मुंबई के जुहू में कार पर हुई गोलीबारी की घटना के महज दो दिन बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ काम पर वापस लौट आए हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, 18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद टाइगर ने 20 अक्टूबर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लग जा गले’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसमें टाइगर पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। घटना के बाद पुलिस जांच जारी है। इसी बीच टाइगर ने अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करते हुए सेट पर वापसी की है।

राज मेहता कर रहे निर्देशन, धर्मा प्रोडक्शंस बैनर

फिल्म ‘लग जा गले’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘गुड न्यूज’, ‘जुग जुग जियो’ और ‘सेल्फी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। चर्चा है कि यह फिल्म मई 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

मंगलवार को टाइगर की नई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें उनके शरीर पर कोई पट्टी या मेडिकल ड्रेसिंग दिखाई नहीं दी।

मंगलवार को टाइगर की नई तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें उनके शरीर पर कोई पट्टी या मेडिकल ड्रेसिंग दिखाई नहीं दी।

18 अक्टूबर को हुई थी फायरिंग

यह बयान 18 अक्टूबर की फायरिंग की घटना के दो दिन बाद आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर उस दिन शाम करीब 7 बजे मुंबई के एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे।

घटना के वीडियो में हमलावर उनकी कार पर पास से फायरिंग करते दिखे थे। टाइगर इस घटना में सुरक्षित बच गए। हालांकि, घटना में उनके ड्राइवर और एक राहगीर घायल हुए थे।

टाइगर से पहले चार बड़े बॉलीवुड सितारों की रेकी हुई

टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था।

आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया।

वहीं टाइगर पर फायरिंग के मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे पहले पुलिस ने फायरिंग के मामले में बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन, हरियाणा के रेहान और एक नाबालिग को कोटा से गिरफ्तार किया था। रेहान के दोस्त समीर और बोनी उर्फ रौनक भी पुलिस हिरासत में हैं।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हथियारों की सप्लाई में भूमिका के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया। राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुणाल और सुमित को सोनीपत से हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… ——————————

ये खबर भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *