राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इस बीच सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मिलने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। वहीं, देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने पेपर लीक को लेकर एक नए और सख्त कानून को लाने की बात कही। इसके अलावा अमेरिका ने एक बार फिर से भारत समेत कई देशों पर 10 फीसदी टैरिफ का एलान किया है। वहीं, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को पीओके में उसके दमनकारी रवैये के लिए जमकर लताड़ लगाई। इसके इतर रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो गया है। लॉन बॉल्स में जीत दर्ज करने के साथ भारत की विजयी शुरुआत हुई। वहीं, यूपीएससी की तरह ही एनटीए की परीक्षाओं व्यापक बदलाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत गड़बड़ी होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज से बंद रहेंगे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें बिहार चुनाव, देश-दुनिया, खेल, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और अपराध जगत से जुड़ी अहम खबरें…
Source link
#Top #Newsसरकर #और #Cjp #परतनधय #क #बठक #आज #अमरक #न #भरत #समत #कई #दश #पर #लगय #फसद #शलक #Top #Headlines #Today #Big #News #24th #July #Tariff #India #Commonwealth #Games #Business #Politics #Hindi #News



