Toxic Day 3 Box Office: टॉक्सिक का रक्षाबंधन पर भी रहा बुरा हाल, तीसरे दिन इतनी गिर गई यश की फिल्म की कमाई, Bollywood Hindi News


Yash Toxic Day 3: यश की टॉक्सिक का आज तीसरा दिन है। यश की फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। यश की टॉक्सिक आज रक्षाबंधन के दिन पर भी अपना जादू नहीं चला पाई है। 

नई रिलीज फिल्मों के लिए किसी भी छुट्टी का मतलब होता है, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलना। हालांकि, यश की टॉक्सिक के साथ ऐसा नहीं हुआ है। आज यानी रक्षाबंधन की छुट्टी वाले दिन टॉक्सिक को कोई भी फायदा नहीं मिला है। फिल्म की कमाई में तीसरे दिन भी गिरावट आई है। यश की टॉक्सिक से जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उस तरह की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पा रही है।

टॉक्सिक ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

यश की टॉक्सिक की कमाई लगातार गिरती जा रही है। गुरुवार के मुकाबले आज फिल्म की कमाई में 29.3 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर 26.60 करोड़ की कमाई करी है। फिल्म की कमाई में गिरावट तो आई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॉक्सिक की अबतक कितनी हुई कमाई?

फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 221.45 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया है।

टॉक्सिक कमाई (नेट कलेक्शन)
डे 1 101.10 करोड़
डे 2 37.65 करोड़
डे 3 26.60 करोड़
टोटल कलेक्शन 165.35 करोड़

किस भाषा में की कितनी कमाई?

टॉक्सिक ने हिंदी भाषा में 19.15 करोड़ की कमाई की है। कन्नड़ भाषा में 5 करोड़, मलयालम भाषा में 20 लाख, तमिल में 75 लाख और तेलुगु में 1.50 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का तीसरे दिन का टोटल कलेक्शन 26.60 करोड़ हुआ है।

टॉक्सिक शोज की ऑक्यूपेंसी

आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 11.62 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 25.08 पर्सेंट रही और शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 30.69 पर्सेंट रही। रात के शोज का डेटा अभी सामने नहीं आया है। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 22.46 पर्सेंट रही।

टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। ये एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में यश और कियारा के कुछ बोल्ड सीन्स हैं जिनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कियारा के पति सिद्धार्थ को भी लोग ट्रोल कर रहे हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *