Toxic Day 6 BO: सोमवार को टॉक्सिक ने की सबसे कम कमाई, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार, Bollywood Hindi News


यश की फिल्म टॉक्सिक की कमाई पहले ही सोमवार को धड़ाम से नीचे आ गिरी है। आमतौर पर बड़े बजट की बड़ी फिल्मी वीकडेज में अच्छा परफॉर्म करती हैं, लेकिन यश की टॉक्सिक मोटी कमाई करने में फेल हो रही है।

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक से ऑडियंस को निराशा हाथ लगी है। पिछले करेब डेढ़ साल से फिल्म खबरों में बनी हुई थी। KGF के बाद यश को एक नए अवतार में देखने की उम्मीद थी। फिल्म में उनका अवतार बेशक नया है लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुआ है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने 50 करोड़ से भी कम की कमाई की थी। अब पहले सोमवार को फिल्म एक डिजिट पर पहुंच गई है। जानिए सोमवार को हुई फिल्म की कमाई का आंकड़ा।

टॉक्सिक की सोमवार की कमाई

यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुक्रवार की जगह बुधवार को थिएटर में उतारा गया। इसके पीछे का बड़ा कारण वीकेंड से पहले मोटी कमाई कर लेना था। टॉक्सिक रिलीज हुई और 101 करोड़ रुपए से ज्यादा के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। लेकिन पहले दिन के बाद से फिल्म तेजी से नीचे आ गिरी है। सिर्फ 6 दिनों में फिल्म 101 करोड़ रुपए से सीधे 8 करोड़ पर आ गई है। सोमवार को फिल्म 7.45 करोड़ पर सिमट गई गई। फिल्म की कुल कमाई 221.55 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 304.5 करोड़ के पार पहुंच गया है।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन-

टॉक्सिक नेट कलेक्शन
डे -1 101.10 करोड़ रुपए
डे -2 37.65 करोड़ रुपए
डे -3 27.20 करोड़ रुपए
डे -4 25.15 करोड़ रुपए
डे -5 23 करोड़ रुपए
डे-6 7.45 करोड़ रुपए
कुल 221.55 करोड़ रुपए

टॉक्सिक की कमजोर कहानी

यश की फिल्म टॉक्सिक का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। उनकी इस फिल्म की कहानी आजादी के बाद के भारत और एक गैंगस्टर पर बेस्ड है। एक ऐसा गैंगस्टर जो कईयों से एकसाथ लड़ सकता है। फिल्म के अंत में साइकोलॉजिकल ड्रामा दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कमजोर और कई जगह ड्राप होती है। स्क्रीनप्ले सबसे कमजोर और बुरी एडिटिंग की वजह से फिल्म ऑडियंस को थिएटर तक नहीं ला पा रही है।

फिल्म टॉक्सिक का बजट

फिल्म टॉक्सिक में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। बताया जा रहा है इस फिल्म पर मेकर्स ने 600 से 700 करोड़ का मोटा बजट खर्च किया है। उम्मीद है मेकर्स इस लागत की वसूली कर पाने में कामयाब हो।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *