अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मीडिया के साथ तीखी बहस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एनबीसी न्यूज की पत्रकार क्रिस्टन वेल्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान न केवल तीखी बहस की, बल्कि इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए। ट्रंप ने पत्रकार और मीडिया संस्थानों पर पक्षपातपूर्ण और बेईमान होने का आरोप लगाया। रविवार को प्रसारित हुए इस इंटरव्यू में ट्रंप ने कैलिफोर्निया के गवर्नर चुनाव का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि चुनाव परिणाम आने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि चुनाव में धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान के चार दिन बाद भी नतीजे घोषित नहीं हो पाए हैं, जो उनके अनुसार चुनावी गड़बड़ी का संकेत है।
Source link
#Trumpचनव #धधल #क #दव #पर #सबत #मगन #पर #भडक #टरप #पतरकर #क #बतय #भरषट #बच #म #छड #इटरवय #Trump #Enraged #Asked #Proof #Election #Fraud #Claims #Calls #Journalist #corrupt #Left #Interview #Midway



