truth behind vijay deverakondas film ranabaali controversy

truth behind vijay deverakondas film ranabaali controversy


साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी अफवाह उड़ी, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया। सब कुछ एक वायरल स्क्रीनशॉट से शुरू हुआ, जिसे देखकर लोग सच समझने लगे थे। लेकिन विजय की टीम ने तुरंत सामने आकर इस पूरी कंट्रोवर्सी की हवा निकाल दी है।

क्या था वायरल स्क्रीनशॉट का दावा?

फेमस एंटरटेनमेंट पोर्टल 123तेलुगु के नाम से एक फेक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा था। इस स्क्रीनशॉट की हेडलाइन में लिखा था, “रणबाली: हीरो के लिए सेट पर 5-6 कारवां, 40-50 असिस्टेंट, माइथ्री प्रोड्यूसर्स काउंसिल के पास पहुंची।”

इसमें आरोप लगाया गया था कि विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग फिल्म रणबाली की शूटिंग के लिए 5-6 कारवां और 40-50 असिस्टेंट्स की डिमांड की है, जिससे परेशान होकर मेकर्स माइथ्री मूवी मेकर्स को प्रोड्यूसर्स काउंसिल के पास जाना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

विजय की टीम ने कहा, इमेज खराब करने की साजिश है

जैसे ही यह अफवाह बढ़ी, विजय देवरकोंडा की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इसे पूरी तरह फेक और बेबुनियाद बताया। टीम ने फैन्स से ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

विजय देवरकोंडा की टीम ने लिखा, “एक्स पर कुछ लोगों द्वारा विजय देवरकोंडा की छवि खराब करने के लिए चलाई जा रही गलत जानकारी फैलाने की मुहिम से सावधान रहें। फेक स्क्रीनशॉट, जिन्हें न्यूज पोर्टल और ऐप्स से आया हुआ दिखाया गया है, सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं। ये दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कृपया ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं।”

इसके तुरंत बाद न्यूज पोर्टल 123तेलुगु ने भी साफ कर दिया कि उन्होंने ऐसा कोई आर्टिकल पब्लिश नहीं किया है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों पर लीगल एक्शन लिया जाएगा।

रील लाइफ में दिखेगा रियल लाइफ कपल

यह अफवाह ऐसे समय पर आई है जब विजय अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। किंगडम के बाद अब वे राउडी जनार्दन की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास सबसे बड़ी फिल्म रणबाली है।

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें विजय के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के बाद यह ब्लॉकबस्टर जोड़ी फिर साथ आ रही है। रियल लाइफ की बात करें तो पिछले साल अक्टूबर में सगाई करने के बाद, इस साल की शुरुआत में ही दोनों ने शादी की है। रश्मिका भी इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Ajay Devgn की नई फिल्म CHAUHAAN का ऐलान, टीजर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

कैसी होगी फिल्म रणबाली?

रणबाली एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 19वीं सदी (1854 से 1878 के बीच) के ब्रिटिश शासन काल पर बेस्ड है। फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के जुल्म और हिंसा को दिखाया जाएगा। फिल्म में, विजय देवरकोंडा एक निडर स्वतंत्रता सेनानी रणबाली के रोल में दिखेंगे। रश्मिका मंदाना जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी। अर्नोल्ड वोस्लू (हॉलीवुड एक्टर) फिल्म के मेन विलेन सर थियोडोर हेक्टर का रोल प्ले करेंगे। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *