ट्रेलर में क्या है?
जहां ‘धुरंधर’ में दिखाया गया है कि एक हिंदुस्तानी जासूस पाकिस्तान में राज करता है। वहीं ‘उड़ता तीर’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी जासूस भारत में आकर यहां सहयोग करता है। ट्रेलर एक जासूसी व्यंग्य की झलक दिखाता है, जो याददाश्त खोने और गलत पहचान की गलतफहमी पर आधारित है। आयुष्मान खुराना ने बिलाल का किरदार निभाया है, जो पाकिस्तान का एक इंटेलिजेंस ऑपरेटिव है। एक धमाके में याददाश्त खोने के बाद, उसे लगता है कि वह भारत के काउंटर-टेररिज्म स्क्वाड का अफसर है।
‘धुरंधर’ से हो रही तुलना
सोशल मीडिया पर फिल्म ‘उड़ता तीर’ की तुलना ‘धुरंधर’ से हो रही है। एक यूजर ने कहा, ‘ये तो हमजा के जसकीरत बनने जैसा है।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘बॉलीवुड में धुरंधर का असर’। एक तीसरे यूजर ने कहा ‘धुरंधर की जगह भुलंदर’ एक चौथे यूजर ने लिखा ‘काफी दिनों के बाद आखिरकार एक अच्छी फिल्म आई है।’ एक और यूजर ने लिखा ‘ये तो धुरंधर का कॉमेडी वर्जन है।’
‘उड़ता तीर’ की स्टारकास्ट
‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, गुलशन ग्रोवर, सुहैल नय्यर, मुकुल देव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे कलाकार हैं।
Source link
#Udta #Teer #Trailer #Release #Users #Comedy #Film #Dhurandhar #Praise #Ayushmann #Entertainment #News #Amar #Ujala







