UP Flood Crisis & Bihar Red Alert

UP Flood Crisis & Bihar Red Alert

  • Hindi News
  • National
  • UP Flood Crisis & Bihar Red Alert | Monsoon Rain Forecast Madhya Pradesh

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
UP Flood Crisis & Bihar Red Alert

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को तरबतर करने के बाद अब मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी हिस्से में एक्टिव होगा। शुक्रवार से जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में इन दोनों जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।

यूपी में गुरुवार को मौसम बदल गया। गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 15 जिलों में बारिश हुई। नदियों के उफान पर होने से 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ है।

मौसम विभाग ने बिहार में पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, नालंदा और सीतामढ़ी में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा और पानी भरने से अंदर काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में टनल से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मप्र के मऊगंज में हो रही तेज बारिश के चलते यहां के फेमस बहुती वाटरफॉल में इस मानसून सीजन में पहली बार पानी का तेज सैलाब दिखाई दिया।

मप्र के मऊगंज में हो रही तेज बारिश के चलते यहां के फेमस बहुती वाटरफॉल में इस मानसून सीजन में पहली बार पानी का तेज सैलाब दिखाई दिया।

यूपी के 15 जिलों में तेज बारिश हुई। गोरखपुर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं।

यूपी के 15 जिलों में तेज बारिश हुई। गोरखपुर में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। लोगों की गाड़ियां बंद हो गईं।

उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 28 मजदूर फंस गए।

उत्तराखंड के चमोली में पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में गुरुवार शाम लैंडस्लाइड हो गई और पानी रिसने लगा। मलबा टनल में भरने से 28 मजदूर फंस गए।

शिमला के ढली में गुरुवार शाम को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें हाईवे पर गिर गई। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी के नीचे से गुजरने वाला रास्ता भी बंद हो गया।

शिमला के ढली में गुरुवार शाम को पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें हाईवे पर गिर गई। लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी के नीचे से गुजरने वाला रास्ता भी बंद हो गया।

बांसवाड़ा जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इससे आजाद चौक क्षेत्र में पानी सड़कों पर नदी की तरह बहता नजर आया।

बांसवाड़ा जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इससे आजाद चौक क्षेत्र में पानी सड़कों पर नदी की तरह बहता नजर आया।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी: आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट; शारदा नदी में 70 एकड़ जमीन समाई

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। लखनऊ और बरेली में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं और 16 जिलों के 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पूरी खबर पढ़ें…

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: 3 जिलों में स्कूल बंद, 61 सड़कें बंद; लैंडस्लाइड से 9 मौतें

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को निर्माणाधीन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में अचानक पानी और मलबा घुस गया।

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को निर्माणाधीन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में अचानक पानी और मलबा घुस गया।

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, प्रदेश में 61 सड़कें बंद हैं। चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन 3 किमी लंबी टनल में पानी और मलबा भरने से 22 मजदूर फंस गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली की आशंका

बिहार में मानसून फिर एक्टिव होने वाला है। मौसम विभाग ने पटना समेत 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, छपरा में तेज बारिश के बाद डेढ़ से ढाई फीट तक जलजमाव हो गया और 100 से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 18 अगस्त को कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, जैसलमेर में बरसाती नदियां बहीं

राजस्थान में भारी बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है, लेकिन शुक्रवार को भी 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और सिरोही में गुरुवार को 2 इंच तक बारिश हुई, जिससे जैसलमेर में बरसाती नदियां बहने लगीं। वहीं त्रिवेणी नदी के बहाव से बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ी है और पिछले 48 घंटे में जलस्तर 27 सेंटीमीटर बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अगस्त से बारिश कमजोर पड़ने और ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

01:48 AM14 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP: 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में हल्की बरसात होगी

मध्य प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

01:41 AM14 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज तापमान का अनुमान

Source link
#Flood #Crisis #Bihar #Red #Alert

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *