UP-MP Rivers Flooded, Dam Gates Opened & Highway Damaged

UP-MP Rivers Flooded, Dam Gates Opened & Highway Damaged

  • Hindi News
  • National
  • Heavy Rain Alert: UP MP Rivers Flooded, Dam Gates Opened & Highway Damaged

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
UP-MP Rivers Flooded, Dam Gates Opened & Highway Damaged

उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। 5 जिलों के स्कूल बंद हैं। खराब मौसम के चलते 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा रोक दी गई है।

उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन (कम दबाव के क्षेत्र) का सबसे ज़्यादा असर यूपी पर पड़ा है।

यूपी में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर 3 फीट तक पानी भर गया। कानपुर-इटावा हाईवे 200 मीटर धंस गया।

झारखंड में भी खराब मौसम के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं। मध्य प्रदेश में भी कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से बांधों के गेट खोले गए।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि शिमला और धर्मशाला समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। हिमाचल और पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की मौजूदा स्थिति

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

नई दिल्ली में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। इसके कारण रविवार को तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

नई दिल्ली में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। इसके कारण रविवार को तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

ओडिशा के बालेश्वर के सहदेवखुंटा में भारी बारिश के बाद एक अधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

ओडिशा के बालेश्वर के सहदेवखुंटा में भारी बारिश के बाद एक अधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है। लोग पानी से भरे इलाके से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं।

बिहार के सुपौल जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है। लोग पानी से भरे इलाके से गुजरते हुए नजर आ रहे हैं।

गढ़चिरौली के भामरागढ़ इलाके में बाढ़ आ गई, जिससे रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। 525 लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए गए।

गढ़चिरौली के भामरागढ़ इलाके में बाढ़ आ गई, जिससे रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। 525 लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए गए।

देशभर के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

28 सितंबर

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का यलो अलर्ट है।
  • मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

29 सितंबर

  • जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।
  • कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

देश के 16 प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान

Source link
#UPMP #Rivers #Flooded #Dam #Gates #Opened #Highway #Damaged

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *