Updates:ब्रिटेन दौरे से लौटे तमिलनाडु के पूर्व Cm स्टालिन; चिदंबरम ने मुख्यमंत्रियों को कामराज की मिसाल दी – National News Updates 20th July North East West South India Neet 2026 Politics Crime Hindi Samachar

Updates:ब्रिटेन दौरे से लौटे तमिलनाडु के पूर्व Cm स्टालिन; चिदंबरम ने मुख्यमंत्रियों को कामराज की मिसाल दी – National News Updates 20th July North East West South India Neet 2026 Politics Crime Hindi Samachar

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन दो सप्ताह की निजी लंदन यात्रा के बाद रविवार देर रात चेन्नई लौट आए। चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्टालिन का स्वागत किया। उन्हें शॉल और किताबें भी भेंट की गई। स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा के साथ 4 जुलाई को अपने पोते और पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के बेटे इनबनिथी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिटेन रवाना हुए थे। इन्बानिधि ने ब्रिटेन के लीड्स बेकेट विश्वविद्यालय से खेल विकास से संबंधित डिग्री प्राप्त की है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 14 जुलाई को दीक्षांत समारोह के बाद, स्टालिन ने ब्रिटेन में कुछ समय विश्राम किया।




पूर्व कांग्रेस नेता कामराज को याद कर बोले पी चिदंबरम- मुख्यमंत्री चाहे तो भ्रष्टाचार रोका जा सकता है


वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि दिग्गज नेता के कामराज ने साबित किया था कि मुख्यमंत्री उचित कानून और प्रवर्तन सुनिश्चित करे तो भ्रष्टाचार को पूरी तरह से रोका जा सकता है।मदुरै में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कामराज की विरासत की प्रशंसा की। उनके प्रशासन में भ्रष्टाचार बिल्कुल नहीं था। राज्य की शिक्षा और औद्योगिक प्रगति की नींव उनके कार्यकाल में रखी गई। चिदंबरम ने कहा, कामराज का नाम आज भी जनता के बीच गूंजता है। गरीबों को शिक्षा किसने दी, पूछने पर लोग सर्वसम्मति से कामराज का नाम लेते हैं। नौ साल मुख्यमंत्री और TNCC अध्यक्ष रहने के बावजूद, उनका जीवन बहुत साधारण था। उन्होंने तमिलनाडु को शिक्षा, उद्योग, रोजगार और आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।

Source link
#Updatesबरटन #दर #स #लट #तमलनड #क #परव #सटलन #चदबरम #न #मखयमतरय #क #कमरज #क #मसल #द #National #News #Updates #20th #July #North #East #West #South #India #Neet #Politics #Crime #Hindi #Samachar

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *