Video: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बाद पहली बार नजर आईं तारा सुतारिया, फिर हुआ कुछ ऐसा, गुस्से में बौखलाईं एक्ट्रेस, Bollywood Hindi News


एक्ट्रेस तारा सुतारिया का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में तारा अचानक पपराजी पर भड़क गईं।

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में यश के साथ, नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार लीड रोल में थे। यश की ये बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी इससे उम्मीद की गई थी। फिल्म में हर कोई यश की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। 500 करोड़ रुपये में बनीं ‘टॉक्सिक’ के लिए अपना बजट निकला पाना भी बेहद मुश्किल लग रहा है। इसी बीच अब फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में तारा अचानक पपराजी पर भड़क गईं।

पपराजी की हरकत पर भड़कीं तारा

दरअसल, हाल ही में तारा सुतारिया मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में तभी एक पपराजी उनका वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश में उनके बहुत करीब आ गया। पपराजी की इस हरकत पर तारा को काफी गुस्सा आया जो उनके साथ चेहरे से साफ नजर रहा था। उन्होंने गुस्से में कैमरा दूर हटा दिया। तारा का गुस्सा देखने के बाद भी पपराजी उनका नाम बराबर चिल्लाते रहे और पोज देने के लिए कह रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो रहा है।

ऐसा था तारा का लुक

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तारा सुतारिया पूरी तरह से व्हाइट आउटफिट और काले सनग्लासेस में नजर आईं। उनके साथ उनकी टीम भी थी, जिन्होंने उन्हें भीड़ से बचाने की कोशिश की। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के रिलीज होने के बाद तारा सुतारिया पहली बार सबके सामने आईं। यश स्टारर यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म रिलीज होने पर इसे हर तरफ से नेगेटिव रिव्यू मिले।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और अपनी राय रखी। एक यूजर ने X पर लिखा, ‘तारा सुतारिया ने एक पपराजी को पीछे धकेला क्योंकि वह बहुत ज्यादा करीब आ गया था। बहुत बढ़िया, अब समय आ गया है कि पपराजी पर्सनल स्पेस की बुनियादी बात को समझें।’ वहीं,एक और यूज़र ने एक्ट्रेस की आलोचना करते हुए कहा, ‘तारा सुतारिया गुस्से में पपराजी को धक्का देती हैं। पहले तो वे खुद पैप्स को बुलाती हैं, और फिर एटीट्यूड दिखाती हैं!!!’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर मिल रहे इतने करोड़

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स को एक OTT प्लेटफॉर्म से 150 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बुरी तरह पिटने के बाद, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म यश स्टारर इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये से ज्यादा देने को तैयार हैं। फिर भी, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की OTT रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए हैं।’टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। ‘टॉक्सिक’ का दूसरा हफ्ता बेहद ही सुस्त जा रहा है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को ‘टॉक्सिक’ ने 0.60 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 247.85 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 338.32 करोड़ हो गया है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *