
बिग बॉस के घर में जब कैप्टेंसी की कुर्सी सामने हो, तो फिर सिर्फ खेल नहीं होता… यहां दोस्ती भी आजमाई जाती है और जुबान भी तलवार बन जाती है. एक के बाद एक बैटल में कंटेस्टेंट्स ने अपने विरोधियों पर ऐसे-ऐसे तंज कसे कि घरवालों की हंसी और हूटिंग से माहौल गरमाता चला गया. लेकिन तीसरे बैटल में कहानी ने अचानक ऐसा मोड़ लिया, जहां मजाक-मजाक में निकली बातें सीधे गुस्से तक जा पहुंचीं. सामने थीं उदिति सिंह और रिती तिवारी. माइक हाथ में था, कैप्टेंसी की दावेदारी दांव पर थी और दोनों के बीच शुरू हुई जुबानी जुगलबंदी देखते ही देखते हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई.
उदिति-रिती की जुबानी जंग ने मचाया बवाल
शुरुआत ही तानों के साथ हुई. मनोज तिवारी की बेटी ने उदिति सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा, "तू चलती है जैसे स्टाइल में फैशन, हॉट्टी जैसे मिस लंदन फैशन…" इसके बाद उन्होंने काजी का जिक्र करते हुए कहा, बाकी काजी जी तो है तुम्हारे लिए बोलने को…ये सुनकर घरवालों के मुंह से एक साथ निकल पड़ा- "ओहोहो."
यह सुनकर काजी है कहते हैं, मेरे को बोलने का है, हाय, तेरे को टाटा बॉय बॉय… रिती तिवारी चुप नहीं हुई. उन्होंने आगे कहा, इनका जो खुन है, हम बोलना नहीं चाहते… जाके तुम अपनी. यह बाीत सुनकर माही विज, आम्रपाली दुबे, स्काउट शॉक्ड हो गए. उदिति गुस्से में स्टेज से जाती हुई नजर आईं और बोलीं, "मैं नहीं सुन सकती हूं."
इसके बाद काजी बीच में कूद पड़े. उन्होंने रिती को रोकते हुए कहा, "बंद कर इसे… मैं ये सब नहीं सुन सकता हूं. बंद कर, बंद कर."
लेकिन रिती ने भी पलटकर साफ कह दिया, "तू मुझे चुप रहने के लिए कहेगा? भाग!"
और बस… यहीं से डिसबैटल का पूरा सीन पलट गया. काजी ने गुस्से में अपना कोट उतारकर फेंक दिया. इसके बाद बिग बॉस के घर में ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला कि कुछ पल पहले तक चल रही हंसी-मजाक वाली जुगलबंदी देखते ही देखते तगड़े टकराव में बदल गई.
The post Video: बिग बॉस के 'डिस-बैटल' में रिती के तानों ने लगाई ऐसी आग, उदिति का पारा हाई और काजी आउट ऑफ कंट्रोल appeared first on Prabhat Khabar.

