Viral Video: सड़क किनारे खाना बांटने निकलीं Sara Ali Khan, कंजूसी पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- एक्टिंग अच्छी…

Viral Video: सड़क किनारे खाना बांटने निकलीं Sara Ali Khan, कंजूसी पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- एक्टिंग अच्छी…


Sara Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड की 'चकाचक' गर्ल यानी सारा अली खान अक्सर अपने सादगी भरे अंदाज और मंदिरों के दर्शन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया के इस दौर में सितारों का हर कदम कैमरों की नजर में होता है और कई बार नेक काम करने की कोशिश भी उन पर भारी पड़ जाती है. इन दिनों इंटरनेट पर सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क किनारे बैठे जरूरतमंदों को खाना बांटती नजर आ रही हैं. लेकिन तारीफ बटोरने के बजाय एक्ट्रेस अपनी 'कंजूसी' को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं.

सड़क किनारे जरूरतमंदों को खाना बांटती दिखीं सारा अली

वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान ऑरेंज क्रॉप टॉप और ब्लैक ट्राउजर में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं. उनके हाथ में एक सफेद रंग का थैला है, जिसमें खाने के छोटे-छोटे डिब्बे रखे हुए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा फुटपाथ पर बैठी महिलाओं और बच्चों के पास जाती हैं और थैले से निकालकर उन्हें खाने के पैकेट देती हैं.

View on Instagram

इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाएं उनसे और खाना देने की गुहार लगाती भी दिखाई देती हैं, लेकिन थैला जल्द ही खाली हो जाता है. इसके बाद सारा वहां मौजूद लोगों से बात करते हुए अपनी सफेद एसयूवी कार में बैठकर रवाना हो जाती हैं. इस पूरे वाकये को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

'कंजूसी' देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

यूं तो वीडियो शेयर करने वाले पेज ने इसे सारा की दरियादिली बताते हुए कैप्शन दिया, लेकिन नेटिजन्स को एक्ट्रेस का यह अंदाज कुछ खास रास नहीं आया. करोड़ों रुपये की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाली सारा द्वारा महज चंद छोटे डिब्बे बांटना लोगों को दिखावा ज्यादा लगा.

Viral Video: सड़क किनारे खाना बांटने निकलीं Sara Ali Khan, कंजूसी पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- एक्टिंग अच्छी…
Comments on Sara Ali Khan ‘s viral post

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने उनकी कंजूसी पर जमकर उलाहना दिया. लोगों का कहना है कि जब कैमरे के सामने दान करने का इतना ही शौक है, तो कम से कम दिल खोलकर मदद करनी चाहिए.

Comment on Sara ali video
Comment on Sara ali video

ये भी पढ़ें: 'सर, मेरा ग्रेजुएशन करा दीजिए…' सारा अली खान की इस फरमाइश में छिपा है बॉलीवुड का कड़वा सच!

इस वायरल वीडियो पर एक यूजर का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है, जिसने सारा की कथित दरियादिली पर करारा तंज कसा है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने उलाहना देते हुए लिखा, "इतना सा तो हमारे गली में 10,000 सैलरी वाला भी कर देता है". इस कमेंट ने मानो बाकी यूजर्स के मन की बात कह दी.

Comments on Viral Post
Comments on Viral Post

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को दान-पुण्य करते हुए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो. अक्सर सितारे मंदिरों के बाहर या सड़कों पर पैपराजी के सामने मदद करते दिखते हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है. फिलहाल, सारा अली खान का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स उन्हें अगली बार थोड़ा बड़ा दिल दिखाने की नसीहत दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'मुश्किल वक्त में सारा ने नहीं दिया साथ', ओरी ने क्यों तोड़ी करीब 10 साल पुरानी दोस्ती? अमृता सिंह को भी किया अनफॉलो

The post Viral Video: सड़क किनारे खाना बांटने निकलीं Sara Ali Khan, कंजूसी पर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- एक्टिंग अच्छी… appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *