Virat Kohli gets 5 crore from premanand maharaj ashram for visit know full controversy

Virat Kohli gets 5 crore from premanand maharaj ashram for visit know full controversy


Premanand Maharaj 5 Crore Virat Kohli: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद लगातार सवाल बढ़ते ही जा रहे हैं। एक और आश्रम ने बयान जारी कर रसिक दुलारी की मौत पर दुख जाहिर किया है साथ ही जांच में पूरे सहयोग की बात कही है। वहीं दूसरी और अब प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

Virat Kohli gets 5 crore from premanand maharaj ashram for visit know full controversy

संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलीकुंज को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने बड़ा खुलासा किया है। फलाहारी महाराज ने पत्र लिखकर प्रेमानंद बाबा को गोवर्धन गिरिराज जी में रहने की अपील की। संतों का आरोप है कि एक बिल्डर लॉबी और भू-माफिया सिंडिकेट ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम का नाम इस्तेमाल कर पीआर और वसूली का खेल रचा।

एबीपी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि राजस्थान की कंपनी है जो विराट कोहली को 5 करोड़ में लेकर आई थी और अब उस कंपनी के लोग संत बनकर आश्रम में घुस चुके है और अब वो प्रॉपर्टी का काम कर रहे है। फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज को विश्वभर के सनातनियों के लिए पूज्य संत बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

फलाहारी महाराज ने कहा कि “मैं संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देने को तैयार हूं, क्योंकि उनकी जरूरत है सनातन और हिंदू धर्म को। लेकिन कुछ माफिया उनके नाम को बदनाम कर रहे है।” उन्होंने प्रेमानंद महाराज को गोवर्धन गिरिराज जी बुलाने की मांग की है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *