Weather of MP: मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में 20 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, यहां बदलेगा मौसम

Weather of MP: मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में 20 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, यहां बदलेगा मौसम

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून पर लगे ब्रेक के चलते गर्मी और उमस से परेशान प्रदेश वासियों के लिए अच्‍छी खबर है। जल्‍द ही मानसून धमाकेदार वापसी कर सकता है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन में पूरे प्रदेश में शानदार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को मानसून ने करवट ली, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर वर्षा हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी शनिवार को प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से भारी वर्षा हो सकती है। राहत की बात यह है कि 19 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में झमाझम और भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में भी बड़ी गिरावट आएगी।

भारतीय मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल एवं आसपास के क्षेत्रों पर स्थित सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके प्रभाव से 17 जुलाई, 2026 को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा तथा ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Weather of MP: मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में 20 जुलाई से भारी बारिश की संभावना, यहां बदलेगा मौसम

फिर सक्रिय हो सकता है मानसून, 18 से 22 जुलाई के बीच में वर्षा का अनुमान

ग्वालियर चंबल क्षेत्र में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है और वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 18 से 22 जुलाई के बीच में अंचल में वर्षा तो होगी, लेकिन अति या अत्याधिक वर्षा होने के आसार नहीं है। कहीं अधिक तो कहीं पर कम वर्षा हो सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना निम्नदाब का क्षेत्र आगे तो बढ़ गया है, लेकिन कमजोर हो रहा है। ऐसे में वर्षा तो होगी, लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इससे अंचल के लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

naidunia_image

दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान 38.7 डिसे व रात का तापमान 31 डिसे दर्ज किया गया। रात के तापमान 2.2 डिसे अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अरब सागर से आने वाली नम हवाएं अंचल तक पहुंच रही हैं, जिससे बादल तो बन रहे हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं मिलने के कारण फिलहाल अच्छी बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं।

naidunia_image

लेकिन लेकिन इन स्थितियों में बदलाव शुक्रवार रात से होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद आगामी चार दिनों के अंचल में वर्षा होगी। 40 से 50 किमी गति की हवा व गरज चमक के साथ चल सकता है वर्षा का दौरमौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार से अंचल में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती हैं और इसके साथ ही गरज चमक के साथ वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। यह दौरान आगामी चार दिन तक चल सकता है।

ऐसे में अंचल के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं कम तो कहीं अधिक वर्षा हो सकती है। उमस के साथ दिन में धूप ने बढ़ाई मुश्किलेंसुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे दिन का तापमान बढ़ने लगा। साथ ही बढ़ते तापमान व उमस की जुगल बंदी ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाना शुरू कर दिया।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

गर्मी की वजह से लोग दिन भर पसीना पसीना होते रहे। अंचल के आसमान पर कहीं कहीं लोगों को सफेद बादल तो नजर आ रहे थे, लेकिन लोगों को काले बादल न दिखने यानि पानी वाले बादल न दिखने से खासी निराशा हुई। पारे की चालअधिकतम तापमान-38.7 डिसे न्यूनतम तापमान-31.0 डिसे 05:30-31.6 डिसे 08:30-31.6 डिसे 11:30-34.8 डिसे 14:30-37.2 डिसे 17:30-37.4 डिसे

naidunia_image

छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर और शिवपुरी समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी बौछारें

मौसम विभाग के अनुसार सीधी जिले में सबसे अधिक 46 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा मंडला में 17 मिलीमीटर, बालाघाट जिले के मलाजखंड में 16 मिलीमीटर, सतना व सिवनी में 13 मिलीमीटर और दमोह में 12 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर और शिवपुरी समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी बौछारें पड़ीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

naidunia_image

भोपाल-इंदौर में बढ़ा तापमान

एक तरफ जहां पूर्वी मप्र में वर्षा हुई, वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल समेत पश्चिमी इलाकों में बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ गया। भोपाल में पारा सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे। इंदौर में भी तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में दिन के समय हुई 2 मिलीमीटर वर्षा के चलते तापमान में 4.9 डिग्री की भारी गिरावट आई और यहां पारा 30.4 डिग्री पर सिमट गया।

naidunia_image

कहां कितनी हुई वर्षा

शहर मिलीमीटर

छिंदवाड़ा 2.0

दतिया 0.1

जबलपुर 2.0

खजुराहो 6.0

सागर 0.6

शिवपुरी 4.0

उमरिया 4.0



Source link
#Weather #मधय #परदश #क #कई #जल #म #जलई #स #भर #बरश #क #सभवन #यह #बदलग #मसम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *