Weather Update: अगले एक सप्ताह इंदौर में जारी रहेगा बादल व बारिश का दौर, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

Weather Update: अगले एक सप्ताह इंदौर में जारी रहेगा बादल व बारिश का दौर, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

शहर में आगामी सप्ताह में बादल छाने के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून केरलम से आगे बढ़कर अब गोवा तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव के कार …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 08:07:03 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 08:35:05 AM (IST)

Weather Update: अगले एक सप्ताह इंदौर में जारी रहेगा बादल व बारिश का दौर, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात
इंदौर में मानसून का इंतजार। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. शहर में आगामी सप्ताह में बादल छाने के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा
  2. दक्षिण पश्चिम मानसून केरलम से आगे बढ़कर अब गोवा तक पहुंच गया है
  3. इसके प्रभाव के कारण इंदौर में हवाओं का रूख आगामी दिनों में दक्षिण पश्चिमी रहेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में आगामी सप्ताह में बादल छाने के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा। दक्षिण पश्चिम मानसून केरलम से आगे बढ़कर अब गोवा तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव के कारण इंदौर में हवाओं का रूख आगामी दिनों में दक्षिण पश्चिमी रहेगा।

अरब सागर से नमी मिलने के कारण आगामी दिनों में शहर में वर्षा की गतिविधियां जारी रहेगी। ऐसे में शहरवासियों को आगामी दिनों में गर्मी व उसम से राहत मिलेगी। इंदौर जिले सहित संभाग में वर्षा की गतिविधियों में निरंतरता देखने को मिलेगी। खंडवा व खरगोन में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

प्री मानूसन की वर्षा का दौर जारी रहेगा

वहीं इंदौर में तापमान सामान्य के आसपास रहेगे। इस तरह इंदौर में प्री मानूसन की वर्षा का दौर जारी रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी और उसके बाद शाम के समय शहर के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा भी होगी। आगामी सप्ताह में इंदौर में आंधी चलने की भी संभावना है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी।

वर्तमान में जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। वही उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। वहां से उत्तर पूर्व अरब सागर तक एक द्रोणिका भी जा रही है। इसके अलावा उत्तरी पश्चिम उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश पर दो चक्रवाती हवाओं के घेरे बने हुए हैं। इनके प्रभाव से इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही है।

www.naidunia.com
#Weather #Update #अगल #एक #सपतह #इदर #म #जर #रहग #बदल #व #बरश #क #दर #भषण #गरम #स #मलग #नजत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *