Weather Update: केरल में मानूसन ने दी दस्तक, इंदौर में 20. जून के बाद करेगा झमाझम

Weather Update: केरल में मानूसन ने दी दस्तक, इंदौर में 20. जून के बाद करेगा झमाझम

केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून ने बुधवार को दस्तक दी। हालांकि अभी इसकी रफ्तार धीमी है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रही तो इंदौर में 20 जून के आसपास मानसून …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 07:38:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 07:38:19 AM (IST)

Weather Update: केरल में मानूसन ने दी दस्तक, इंदौर में 20. जून के बाद करेगा झमाझम
केरल में मानसून की दस्तक। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. तीन दिन में रात के तापमान 7.8 डिग्री की हुई गिरावट
  2. इंदौर में 15 से 20 जून के बीच ही मानसून का आगमन होता है
  3. हवाओं के बदले रूख के कारण इंदौर में पिछले चार दिनो से तीव्र गर्मी से राहत है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को दस्तक दी। हालांकि अभी इसकी रफ्तार धीमी है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रही तो इंदौर में 20 जून के आसपास मानसून के आने की संभावना है।

गौरतलब है कि इंदौर में 15 से 20 जून के बीच ही मानसून का आगमन होता है। ऐसे में इंदौरवासियों को अगले तीन सप्ताह मानसून के आने का इंतजार करना होगा। वही हवाओं के बदले रूख के कारण इंदौर में पिछले चार दिनो से तीव्र गर्मी से राहत है। पिछले तीन में शहर में न्यूनतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली।

आज शुष्क रहेगा मौसम

बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। वही अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विज्ञनियों के मुताबिक इंदौर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।

बूंदाबांदी होने की संभावना

वही शुक्रवार शहर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आगामी दिनों में शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वही उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वही एक द्राेणिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा होते उत्तरी तमिलनाडु जा रही है। उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

पिछले एक सप्ताह में इस तरह गिरा तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

30 मई 38.8 24.4

31 मई 36.3 22.4

1 जून 38.1 26.4

2 जून 38.2 22.1

3 जून 38.5 18.6

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में

मध्य प्रदेश में इस बार कमजोर रहेगा मानसून, मौसम विभाग की चेतावनी- 47 जिलों में सामान्य से कम बारिश के संकेत

www.naidunia.com
#Weather #Update #करल #म #मनसन #न #द #दसतक #इदर #म #जन #क #बद #करग #झमझम

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *