मंगलवार दोपहर में गर्मी ने शहरवासियों को परेशान किया और शाम के समय भी गर्म हवाएं चली। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो …और पढ़ें

HighLights
- मंगलवार दोपहर में गर्मी ने शहरवासियों को परेशान किया और शाम के समय भी गर्म हवाएं चली
- मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
- इसके पहले 29 मई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मंगलवार दोपहर में गर्मी ने शहरवासियों को परेशान किया और शाम के समय भी गर्म हवाएं चली। मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
शहर में 11 दिन बाद पारा 40 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले 29 मई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इसके बाद से पिछले 11 दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। अब दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
शहर में हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी रहा
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सिय अधिक था। मंगलवार को शहर में हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी रहा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले तीन दिन शुष्क रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
दोपहर में धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया
मंगलवार को दोपहर में धूप ने शहरवासियों को तपिश का अहसास करवाया। शाम तक गर्म हवाएं चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को दोपहर में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
11 जून के बाद राहत मिलने के आसार
दोपहर में सूरज की तपिश ने शहरवासियों को गर्मी का अहसास करवाया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को मौसम शुष्क रहने के कारण दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से इंदौर में 11 जून के बाद मौसम में फिर बादल दिखेगा। बादल छाएंगे और बूंदाबांदी होगी। इस दौरान हवाएं भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलेगी। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। वही न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
www.naidunia.com
#Weather #Update #दन #बद #फर #डगर #पर #पहच #पर #अगल #तन #दन #शषक #ह #रहग #मसम


