West Asia Crisis:पाकिस्तानी Pm शरीफ का दावा- 24 घंटे में Us-ईरान शांति समझौता संभव; ट्रंप-अराघची का रुख क्या? – Pakistan Says Us-iran Peace Deal May Be Finalised Within 24 Hours

West Asia Crisis:पाकिस्तानी Pm शरीफ का दावा- 24 घंटे में Us-ईरान शांति समझौता संभव; ट्रंप-अराघची का रुख क्या? – Pakistan Says Us-iran Peace Deal May Be Finalised Within 24 Hours

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता अगले 24 घंटे में अंतिम रूप ले सकता है। उन्होंने इसे महीनों से जारी बातचीत के बाद एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी की उम्मीद बताया। 

शहबाज शरीफ ने एक्स पर क्या कहा?

शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम शांति समझौते के पहले कभी इतने करीब नहीं थे। अगले 24 घंटे में इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर की तैयारी कर रहा है और अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।

शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बातचीत के दौरान सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और क्षेत्र के देशों के समर्थन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता स्थायी शांति की मजबूत नींव रखेगा। इस पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को टैग किया।

West Asia Crisis:पाकिस्तानी Pm शरीफ का दावा- 24 घंटे में Us-ईरान शांति समझौता संभव; ट्रंप-अराघची का रुख क्या? – Pakistan Says Us-iran Peace Deal May Be Finalised Within 24 Hours


हालांकि, व्हाइट हाउस और ईरान की ओर से इस समय-सीमा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एक दिन पहले शरीफ ने कहा था कि अमेरिका और ईरान शांति समझौते के मसौदे पर सहमत हो चुके हैं और पाकिस्तान आगे की प्रक्रिया में दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

वहीं, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ‘इस्लामाबाद समझौते’ पर कल हस्ताक्षर करने का सही समय नहीं है। बघाई ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष की हिचकिचाहट को देखते हुए तारीख को लेकर किसी भी टिप्पणी में सावधानी बरतनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका अधिकारी का बड़ा दावा, कहा- ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा; समझौते की उम्मीद बढ़ी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी संकेत दिया था कि बातचीत में प्रगति हुई है। लेकिन मसौदा की अभी समीक्षा की जा रही है और अंतिम निर्णय बाकी है।

अमेरिका का क्या रुख है?

वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया कि समझौता जल्द हो सकता है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। विश्लेषकों के अनुसार, पाकिस्तान इस पूरे विवाद में एक अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, क्योंकि उसे दोनों पक्षों का भरोसा हासिल है।

अप्रैल में विफल हुई पहली दौर की वार्ता

अप्रैल में संघर्षविराम के बाद इस्लामाबाद में पहली दौर की वार्ता हुई थी। लेकिन उस समय कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका था।

 

Source link
#West #Asia #Crisisपकसतन #शरफ #क #दव #घट #म #Usईरन #शत #समझत #सभव #टरपअरघच #क #रख #कय #Pakistan #Usiran #Peace #Deal #Finalised #Hours

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *