West Bengal:हावड़ा के आवासीय परिसर में भीषण आग, कई लोग फंसे, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर – West Bengal Fire In Hawroh Residential Building Many Trapped

West Bengal:हावड़ा के आवासीय परिसर में भीषण आग, कई लोग फंसे, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर – West Bengal Fire In Hawroh Residential Building Many Trapped

हावड़ा के अंदुल-अंकुरहाटी इलाके में बुधवार दोपहर एक आवासीय परिसर में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल में लगी और देखते ही देखते आसपास फैलने लगी। आग और घने धुएं के कारण कई लोग परिसर के अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने के समय पांच से सात लोगों के इमारत में फंसे होने की सूचना थी। हालांकि, बाद में दमकल कर्मियों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 


कंधों पर उठाकर लोगों को नीचे लाए

कुछ लोगों को धुएं और गर्मी के कारण परेशानी हुई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग और धुएं के कारण इमारत के भीतर दमघोंटू स्थिति बन गई थी। दमकल कर्मियों को कई लोगों को सहारा देकर और कंधों पर उठाकर सीढ़ियों से नीचे लाना पड़ा। बचाव दल यह भी जांच कर रहा है कि परिसर के भीतर कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं फंसा है। शुरुआती जानकारी में तीन दमकल गाड़ियों के मौके पर पहुंचने की बात कही गई थी, जबकि बाद में दमकल की पांच गाड़ियों के आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटने की सूचना सामने आई। 

खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू पाने का अभियान जारी था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। दमकल विभाग की जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Source link
#West #Bengalहवड #क #आवसय #परसर #म #भषण #आग #कई #लग #फस #दमकल #क #कई #गडय #मक #पर #West #Bengal #Fire #Hawroh #Residential #Building #Trapped

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *