What Is The Age Gap Between Aamir Khan And Gauri Spratt? – Entertainment News: Amar Ujala

What Is The Age Gap Between Aamir Khan And Gauri Spratt? – Entertainment News: Amar Ujala


बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक सादे समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। इस शादी में केवल परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए, जहां दोनों ने शादी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों की उम्र में कितना अंतर है।





What Is The Age Gap Between Aamir Khan And Gauri Spratt?

आमिर खान, गौरी स्प्रैट
– फोटो : सोशल मीडिया


उम्र का अंतर और दोनों की उम्र

आमिर और गौरी की शादी के बाद से ही दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। आमिर 61 साल के हैं। वहीं गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था। गौरी 47 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों के बीच 13 साल का अंतर है।


What Is The Age Gap Between Aamir Khan And Gauri Spratt?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट
– फोटो : सोशल मीडिया


कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 साल से जानते हैं, लेकिन तब उनके बीच कोई अफेयर नहीं था। साल 2024 में बेंगलुरु में आमिर की चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए दोनों दोबारा मिले। इसके बाद करीब एक साल तक दोनों लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे।


What Is The Age Gap Between Aamir Khan And Gauri Spratt?

आमिर खान और गौरी स्प्रैट
– फोटो : सोशल मीडिया


शादी में शामिल हुए मेहमान

आमिर और गौरी की शादी बेहद निजी और सादगी से भरी थी। समारोह में आमिर की पहली पूर्व पत्नी रीना दत्ता और उनके बच्चे आयरा खान और जुनैद खान शामिल हुए। रीना के अलावा आमिर की दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव भी शामिल हुईं। इसके अलावा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, राजकुमार हिरानी और अभिनेत्री एली अवराम भी इस खास मौके पर मौजूद थीं।


What Is The Age Gap Between Aamir Khan And Gauri Spratt?

किरण राव, रीना दत्ता
– फोटो : सोशल मीडिया


आमिर खान की पिछली शादियां

गौरी के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी है। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। आमिर की दूसरी शादी फिल्म निर्माता किरण राव से दिसंबर 2005 में हुई थी। 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में आमिर और किरण का तलाक हो गया, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।




Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *