who is Rhiya Ahir comments on hindutatva ganga ghat par chadi phenkar Rhiya Ahir to enter salman kha bigg boss 20

who is Rhiya Ahir comments on hindutatva ganga ghat par chadi phenkar Rhiya Ahir to enter salman kha bigg boss 20


Who is Rhiya Ahir: स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान सुर्खियों में आया रिया अहीर का नाम अब एक बार फिर से हेडलाइन्स में है। इस बार रिया अहीर ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर होने वाली मोरल पुलिसिंग पर ऐसे बेबाक बोल बोले हैं कि तमाम लोग उनका ये वीडियो शेयर कर रहे हैं।

who is Rhiya Ahir comments on hindutatva ganga ghat par chadi phenkar Rhiya Ahir to enter salman kha bigg boss 20

रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक इवेंट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया कह रही हैं, “आपको इतनी दिक्कत हो रही है एक लड़की को बीच पर स्विमसूट पहने देखना, तो आप गंगा घाट पर वो अंकल जब चड्डी पहनकर घूमते हैं, तब आपके हिंदुत्व पर अटैक नहीं होता है।”

रिया के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर नेटिजंस की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां तमाम लोग उनकी इस बात से सहमत दिखाई दे रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इससे एग्री नहीं करते और उनका अपना अलग नजरिया है।

कौन हैं रिया अहीर

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान युवाओं को हिरासत में ले जा रही पुलिस वैन के सामने खड़ी एक साहसी लड़की की तस्वीर खूब वायरल हुई। उसने हटने से इनकार कर दिया और छात्रों को रिहा करने की मांग की। रिया अहीर वही लड़की हैं।

रिया अहीर के अचानक मशहूर होने के बाद सबका ध्यान उनके बैकग्राउंड, शिक्षा, मॉडलिंग करियर और एंटरप्रेन्योरशिप की ओर गया है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वे अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपनी धमक दिखाने आ सकती हैं। ‘बिग बॉस’ के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन से सेलेब्रिटी घर में एंट्री करेंगे। इस चर्चाओं के बीच होस्ट सलमान खान ने दर्शकों को रिया अहीर और लव गिल में से किसी एक को चुनने का मौका दिया है।

रिया अहीर की पढ़ाई और करियर

27 साल की रिया अहीर ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई से की है। उन्होंने साठे कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन मॉडलिंग और एक्टिंग के मौके मिलने के बाद वह अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाईं। फिलहाल वह मुंबई यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस लर्निंग के जरिए इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई कर रही हैं। रिया ने करीब 13 साल तक थिएटर की ट्रेनिंग ली है, जिसका फायदा उन्हें एक्टिंग, मॉडलिंग और एंकरिंग में मिला। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं और हाल ही में ‘दिलबरा’ गाने में नजर आई थीं।

मॉडलिंग के साथ बिजनेस

रिया अहीर एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ बिजनेस भी करती हैं। उन्होंने ‘रियासत’ नाम से एक लग्जरी कपड़ों का ब्रांड शुरू किया है, जो भारतीय कारीगरों के साथ काम करता है और हाथ से बने कपड़ों को बढ़ावा देता है। वहीं, लव गिल पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ में उनके किरदार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *