Wi Vs Pak:शतक से फिर चूके बाबर आजम, रनआउट थ्रो के दौरान चोटिल हुए ब्रैंडन किंग; अब कैसी है हालत? – Wi Vs Pak: Babar Azams Test Century Drought Continues; Brandon King Hurt After Brilliant Run-out
“_id”:”6a7224c4e77c1ad5ee00fc85″,”slug”:”wi-vs-pak-babar-azams-test-century-drought-continues-brandon-king-hurt-after-brilliant-run-out-2026-08-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”WI vs PAK: शतक से फिर चूके बाबर आजम, रनआउट थ्रो के दौरान चोटिल हुए ब्रैंडन किंग; अब कैसी है हालत?”,”category”:”title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 88 रन बनाकर रनआउट हो गए, जिससे उनका चार साल से चला आ रहा टेस्ट शतक का इंतजार और लंबा हो गया। बाबर को शानदार डायरेक्ट थ्रो से रनआउट करने वाले वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग इस दौरान चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
बाबर आजम – फोटो : PTI
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन बाबर 88 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें शॉर्ट कवर पर तैनात ब्रैंडन किंग की शानदार डायरेक्ट थ्रो ने पवेलियन भेजा, लेकिन इस बेहतरीन प्रयास के दौरान किंग खुद चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। बाबर ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था। इसके बाद से वह कई बार बड़ी पारी खेलने के करीब पहुंचे, लेकिन इस बार भी तीन अंकों तक नहीं पहुंच सके।