दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 में अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए जापान के क्वालिफायर शिंटारो मोचिजुकी को सीधे सेटों में 6-3, 7-6(0), 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही सिनर लगातार पांचवीं बार विंबलडन के अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रहे। वहीं, जापान की स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने सेंटर कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6(2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के साथ सिनर ओपन एरा में ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम के पांच क्वार्टर फाइनल खेलने वाले सिर्फ 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे पहले यह उपलब्धि केवल सात बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच के नाम है।
Source link
#Wimbledonसनर #लगतर #पचव #बर #कवरटर #फइनल #म #पहचओसक #न #दनय #क #नबर1 #सबलक #क #हरय #Wimbledon #Jannik #Sinner #Storms #Straight #Quarterfinalnaomi #Osaka #Stuns #World #No.1 #Sabalenka


