Women’s Hockey Wc:विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, सलीमा बनीं कप्तान; किन खिलाड़ियों को मिला मौका? – India Announce 20-member Squad For Fih Womens Hockey World Cup 2026, Salima Tete Named Captain

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग

Updated Fri, 17 Jul 2026 01:10 PM IST

हॉकी इंडिया ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया। सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। भारत को पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है।

Women’s Hockey Wc:विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, सलीमा बनीं कप्तान; किन खिलाड़ियों को मिला मौका? – India Announce 20-member Squad For Fih Womens Hockey World Cup 2026, Salima Tete Named Captain

भारतीय महिला टीम
– फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

हॉकी इंडिया ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान सलीमा टेटे को सौंपी गई है। अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित मिश्रण वाली यह टीम अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप में चुनौती पेश करेगी।

विश्व कप के लिए कैसी है भारतीय टीम?

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच स्योर्ड मारिजने ने चुनी गई टीम को संतुलित बताया है। विश्व कप 15 से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम संयुक्त रूप से करेंगे। बंगलूरू के राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। इन खिलाड़ियों ने हालिया अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में प्रभावित किया है। पिछले महीने न्यूजीलैंड में खेले गए एफआईएच नेशंस कप में भारत ने बिना कोई मैच गंवाए खिताब अपने नाम किया था।

Source link
#Womens #Hockey #Wcवशव #कप #क #लए #भरतय #महल #टम #घषत #सलम #बन #कपतन #कन #खलडय #क #मल #मक #India #Announce #20member #Squad #Fih #Womens #Hockey #World #Cup #Salima #Tete #Named #Captain

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *