World:अमेरिका में भीषण जंगल की आग, तीन दमकलकर्मियों की मौत; महरंग बलोच शांति के नोबेल के लिए दूसरी बार नामित – World Updates Of 29 June: World News, Russia Ukraine, Us Iran, West Asia, News In Hindi
“_id”:”6a41dec76621c96b7300f7fe”,”slug”:”world-updates-of-29-june-world-news-russia-ukraine-us-iran-west-asia-news-in-hindi-2026-06-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World: अमेरिका में भीषण जंगल की आग, तीन दमकलकर्मियों की मौत; महरंग बलोच शांति के नोबेल के लिए दूसरी बार नामित”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के कोलोराडो-यूटा सीमा क्षेत्र में तेजी से फैल रही जंगल की आग में तीन दमकलकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अमेरिकी आंतरिक विभाग के अनुसार, तेज हवा और भीषण गर्मी के बीच आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया, जिससे दमकलकर्मी उसकी चपेट में आ गए। बचने के लिए उन्होंने आपातकालीन सुरक्षा शेल्टर का इस्तेमाल किया, लेकिन तीन की जान नहीं बच सकी। आग ने अब तक करीब 114 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। यूटा, कोलोराडो, एरिजोना और नेवादा समेत कई पश्चिमी राज्यों में भी जंगल की आग तेजी से फैल रही है। रिकॉर्ड कम बर्फबारी, भीषण गर्मी, सूखे और तेज हवाओं के कारण हालात और गंभीर हो गए हैं। यूटा और कोलोराडो में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।