नाइजीरिया के पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में संदिग्ध जिहादी आतंकवादियों ने एक माध्यमिक विद्यालय पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि इस हमले के बाद कई छात्र लापता हैं। बोर्नो पुलिस प्रवक्ता नाहूम दासो ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार को हुए हमले के बाद छात्रों का अपहरण हुआ है या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद भगदड़ के दौरान कई छात्र सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भाग गए। यह हमला अस्कीरा-उबा में सुबह तड़के हुआ। यह क्षेत्र संबिसा वन से सटा है, जो सशस्त्र समूहों का गढ़ है। नाइजीरिया में स्कूली बच्चों का अपहरण आम होता जा रहा है। सरकार देश भर में कई सशस्त्र समूहों से लड़ रही है। विश्लेषकों के अनुसार, बोको हरम जैसे समूह अक्सर बड़ी फिरौती के लिए स्कूलों को निशाना बनाते हैं। इनका मकसद सरकार का ध्यान आकर्षित करना होता है।
गाजा में हमास के सैन्य प्रमुख को निशाना बनाकर इस्राइली हमला, तीन की मौत
इस्राइल ने गाजा में हमास के सैन्य प्रमुख इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इस्राइल ने हद्दाद को 7 अक्तूबर 2023 के हमलों का प्रमुख साजिशकर्ता बताया है। हालांकि हमास ने अब तक उसकी स्थिति को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को हुए हमले में तीन लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए लोगों में हद्दाद शामिल है या नहीं। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने संयुक्त बयान में कहा कि हद्दाद हजारों इस्राइली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और हमलों के लिए जिम्मेदार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहला हमला गाजा शहर के रिमाल इलाके में एक अपार्टमेंट पर किया गया। इसके बाद पास की सड़क पर एक वाहन को भी निशाना बनाया गया। मई 2025 में मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद हद्दाद हमास के सैन्य प्रमुख बना था। युद्धविराम के बावजूद इस्राइल और हमास के बीच तनाव बना हुआ है। गाजा में अक्तूबर 2025 के युद्धविराम के बाद से अब तक 850 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।
Source link
#Worldनइजरय #म #सकल #पर #जहद #हमल #कई #छतर #लपत #गज #म #हमस #क #सनय #परमख #क #नशन #बनकर #हमल #World #News #Updates #Nigeria #School #Attack #Hamas #Military #Chief #Gaza #West #Asia #Nepal #China #Russia #Ukraine



