World Updates:नाइजीरिया में बंदूकधारियों का गांव पर हमला, 15 की मौत; चीन में विमान इमारत से टकराया – World News Updates In Hindi Us Us Pakistan Bangladesh Syria Afghanistan China
“_id”:”6a405507c16799fab50423a4″,”slug”:”world-news-updates-in-hindi-us-us-pakistan-bangladesh-syria-afghanistan-china-2026-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”World Updates: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का गांव पर हमला, 15 की मौत; चीन में विमान इमारत से टकराया”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
दुनिया की बड़ी खबरें – फोटो : amar ujala graphics
उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के एक कृषि समुदाय पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
यह हमला शुक्रवार को हिंसा प्रभावित जमफारा राज्य के तलाता माफारा इलाके में हुआ। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार हिंसा हो चुकी है। अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद अब्दुलअजीज यारी ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में इस हमले को ‘आतंकी हमला’ बताया।
इलाके के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख याहया यारी शुक्रवार शाम पीड़ितों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वायरल वीडियो में उन्होंने भावुक होकर राष्ट्रपति बोला टीनुबू और क्षेत्र से आने वाले उप रक्षा मंत्री से हस्तक्षेप कर हत्याओं का सिलसिला रोकने की अपील की।