World Updates:लंदन में ईरानी पत्रकार पर हमले के दोषियों को जेल; पेरू में केइको फुजीमोरी की बड़ी जीत – World Updates Of 4 July: World News, Us-iran Crisis, Russia Ukraine War, Us, China; World News In Hindi

World Updates:लंदन में ईरानी पत्रकार पर हमले के दोषियों को जेल; पेरू में केइको फुजीमोरी की बड़ी जीत – World Updates Of 4 July: World News, Us-iran Crisis, Russia Ukraine War, Us, China; World News In Hindi

पेरू में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है। रूढ़िवादी नेता केइको फुजीमोरी ने इस कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की है। देश की शीर्ष चुनाव संस्था ने शुक्रवार को उनकी जीत पर मुहर लगा दी। 51 साल की केइको पूर्व राष्ट्रपति अल्बर्टो फुजीमोरी की बेटी हैं। वह चौथी बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुई थीं। चुनाव अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, केइको को कुल 50.135 प्रतिशत (9,223,000) वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी सांसद रॉबर्टो सांचेज़ को 49.865 प्रतिशत (9,173,000) वोट मिले। अप्रैल में हुए पहले चरण के चुनाव में 33 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से केइको और सांचेज ने 7 जून को हुए दूसरे दौर के चुनाव में जगह बनाई थी।




पेरू की जनता बढ़ते अपराध और हिंसक गिरोहों की वसूली से परेशान है। केइको फुजीमोरी ने अपराध को कठोरता से कुचलने का वादा किया था। वह इस महीने के अंत में पद संभालेंगी। पिछले 10 वर्षों में वह पेरू की नौवीं राष्ट्रपति होंगी। केइको के पिता अल्बर्टो फुजीमोरी ने 1990 के दशक में चरमपंथी विद्रोहियों को हराया था। हालांकि, उन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके लिए उन्हें 2009 में सजा भी हुई थी।

Source link
#World #Updatesलदन #म #ईरन #पतरकर #पर #हमल #क #दषय #क #जल #पर #म #कइक #फजमर #क #बड #जत #World #Updates #July #World #News #Usiran #Crisis #Russia #Ukraine #War #China #World #News #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *