Wrestling:ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत का शानदार प्रदर्शन, सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण – Aman Sehrawat Delivered A Commanding Performance To Clinch The Gold Medal In Senior Ranking Tournament

Wrestling:ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत का शानदार प्रदर्शन, सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण – Aman Sehrawat Delivered A Commanding Performance To Clinch The Gold Medal In Senior Ranking Tournament

भारत के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने बुधवार को पोल्याक इमरे, वर्गा यानोस और कोज्मा इस्तवान स्मृति सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वैश्विक सर्किट पर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सहरावत ने खिताबी मुकाबले में जॉर्जिया के रोबेर्टी डिंगाशविली को तकनीकी दक्षता के आधार पर 13-3 से करारी शिकस्त दी।




दीपक को मिला कांस्य पदक


भारतीय दल के पदकों की संख्या तब और बढ़ गई जब दीपक ने 61 किग्रा फ्रीस्टाइल में कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक जीता। दीपक ने प्लेऑफ में अजरबैजान के नुरद्दीन नोवरुजोव को 9-8 से हराया। भारत 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दो और पदक जीतने की दौड़ में बना हुआ है। कुमार मोहित का सामना कांस्य पदक के मैच में कजाखस्तान के नाचिन कुलर से होगा जबकि उनके साथी विशाल कालीरमन तीसरे स्थान के लिए होने वाले अपने प्लेऑफ मुकाबले में कजाखस्तान के ही ओसुमजान दास्तानबेक से भिड़ेंगे।

Source link
#Wrestlingओलपक #पदक #वजत #पहलवन #अमन #सहरवत #क #शनदर #परदरशन #सनयर #रकग #टरनमट #म #जत #सवरण #Aman #Sehrawat #Delivered #Commanding #Performance #Clinch #Gold #Medal #Senior #Ranking #Tournament

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *