Sourav Joshi’s bathroom video: मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी का एक वीडियो इस वक्त आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि उनकी खुद की पत्नी अवंतिका ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

कुछ समय पहले ही दोनों ने शादी की है और ये शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अवंतिका ने हाथ में मोबाइल लिया हुआ है और वो बातें करते हुए बाथरूम की तरफ बढ़ रही हैं जहां पर सौरव जोशी नहा रहे थे।
इस दौरान वो साबुन लगाए हुए थे और पत्नी ने जाकर कैमरा सीधा लगा दिया। इस दौरान भले ही सौरव मजाक कर रहे हैं लेकिन साफ समझ आ रहा है वो असहज हैं। वीडियो बनाते हुए अवंतिका बाथरूम में जाती हैं और अचानक कहती हैं, ”पॉस।” इसके बाद वो सौरव चौंक जाते हैं।
वो कहते हैं. ”अभी क्यों स्टार्ट कर दिया अभी मैं नहा रहा हूं। मेरी आंखों में पानी जा रहा है।” अवंतिका जेट पंप से चेहरा धो देती हैं। इसके बाद वो कहती हैं कि, ”चलो जब तक ये नहा रहा है मैं भी तैयार हो जाती हूं।” उनका ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोगों के मिले जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं।
बाथरूम वीडियो पर क्या बोले लोग?
इस वीडियो को कई प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया और लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”दोस्तों, उन्हें वीडियो एडिट करने का पूरा अधिकार है! प्लीज़, शांत हो जाइए”! एक ने लिखा, ”ये कैसा कंटेंट है।” एक ने लिखा, ”बेशर्म महिला है।” एक ने लिखा,” व्यूज के लिए पागल हो गया है ये कपल।” एक ने लिखा, ”सौरव बदला लेगा, इंतजार है।” एक ने लिखा, ”घटिया वीडियो।” एक ने लिखा, ”इसकी जगह कोई महिला नहा रही होती तो?” इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि अवंतिका और सौरव की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।



