ZEE 5 September Ott Release : सितंबर में जी5 पर आएगा तूफान, आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज, Web-series Hindi News


जी5 ने सितंबर में आने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट जारी की है जिसमें रिएल्टी शोज के साथ हिंदी, मलयालम और कन्नड़ फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

जी 5 पर हर महीने कई नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होती हैं। अब सितंबर के महीने की लिस्ट आ गई है और इस महीने काफी सारी फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं जी5 पर जिसकी लिस्ट जी5 ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। इस लिस्ट में हिंदी, तमिल, तेलुगु से लेकर हर भाषा की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा बच्चों से लेकर बड़े तक के इसमें ऑप्शन शामिल हैं।

घमासान

घमासान

यह एक हाई-वोल्टेज क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन मशहूर डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने किया है। इस फिल्म में अरशद वारसी, प्रतीक गांधी, राजपाल यादव, इशिता दत्ता हैं। फिल्म 11 सितंबर को स्ट्रीम होगी।

बकैती

बकैती एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस वेब सीरीज को अमित गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और इसमें राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, तान्या शर्मा, आदित्य शुक्ला हैं।

लीगेसी शो

लीगेसी

लीगेसी एक देसी हिप हॉप रिएलिटी और टैलेंट शो है। इस शो को होस्ट और जज रफ्तार और कृष्णा करते हैं।

हाय(तमिल)

नयंतारा, कविन राज, के भाग्यराज, प्रभु की फिल्म हाय भी जी5 पर सितंबर में स्ट्रीम हो रही है। यह एक तमिल रोमांटिक फिल्म है।

सट्टमम नीधियुम

इस तमिल सीरीज का दूसरा पार्ट आ रहा है। इस सीरीज को बालाजी सेलवराज ने डायरेक्ट किया है और इसमें कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है। इस सीरीज में सरवनन और नम्रिता एम.वी. लीड रोल में हैं।

वीरभद्राणी रहस्यम

वीरभद्राणी रहस्यम एक तेलुगु सीरीज है जिसका दूसरा पार्ट आएगा। इसमें एनी, रघु कुंचे, रघु, अभिनव अहम किरदार में हैं।

पंचनामा

पंचनामा

इसके अलावा एक और सीरीज आने वाली है जिसका नाम है पंचनामा। यह एक क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर सीरीज है जो 11 सितंबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी।

कॉर्पोरेट लव स्टोरी (कन्नड़)

कॉर्पोरेट लव स्टोरी एक कन्नड़ ओरिजिनल सीरीज है जिसमें कॉर्पोरेट की दुनिया की स्टोरी खासकर लव एंगल को दिखाया जाएगा।

हल्ली पावर

कन्नड़ सीरीज हल्ली पावर भी जी5 पर स्ट्रीम होगी। यह कन्नड़ भाषा का एक पॉपुलर रिएलिटी टीवी शो है जो ग्रामीण कर्नाटक की संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली पर आधारित है।

बांद्रा(मलयालम)

मलयालम फिल्म ‘बांद्रा’ (Bandra) की कहानी 90 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म जी5 पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में दिलीप और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं।

केरल अंडरग्राउंड

केरल अंडरग्राउंड, केलर का पहला रैप और हिप-हॉप रिएलिटी शो है। यह जी5 पर मलयालम भाषा में स्ट्रीम होगा।

अडकित्ता (मराठी)

जो लोग मराठी फिल्मों के फैन हैं या जिन्हें मराठी फिल्म देखनी है, उनके लिए जी5 पर आ रही है मूवी अडकित्ता।

बच्चों के स्पेशल 2 सीरीज

बच्चों के लिए खासकर 2 वेब सीरीज आ रही हैं बंदबुध और बुड़बक 2 वेब सीरीज। इसके अलावा एक और सीरीज आ रही है स्मार्ट किड्ज।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *