चिल्लर डैम में सिर्फ 2 फीट पानी शेष:  शाजापुर में गहराया जल संकट, 15 जून तक ही सप्लाई संभव; 70 हजार लोग परेशान – shajapur (MP) News

चिल्लर डैम में सिर्फ 2 फीट पानी शेष: शाजापुर में गहराया जल संकट, 15 जून तक ही सप्लाई संभव; 70 हजार लोग परेशान – shajapur (MP) News

चिल्लर डैम में सिर्फ 2 फीट पानी शेष:  शाजापुर में गहराया जल संकट, 15 जून तक ही सप्लाई संभव; 70 हजार लोग परेशान – shajapur (MP) News


शाजापुर शहर भीषण गर्मी के बीच गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। शहर के 29 वार्डों में रहने वाले लगभग 70 हजार लोगों को एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अब कई इलाकों में नलों से पानी आने का समय भी घट गया है। पहले जहां एक घंटे तक पानी आता था, वहीं अब यह अवधि घटकर 30 से 45 मिनट रह गई है। इससे लोगों को पीने और दैनिक जरूरतों के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। दैनिक भास्कर टीम की पड़ताल में कई वार्डों के निवासियों ने पानी की कमी की शिकायत की। स्थानीय निवासी महेश चौहान ने बताया कि पहले की तुलना में पानी बहुत कम आ रहा है और आधे घंटे में उनकी टंकियां भी नहीं भर पातीं। वहीं, आदित्य नगर की रेखा ने कहा कि नलों में 40 से 45 मिनट ही पानी आता है, जिससे घर की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित पाटीदार ने जानकारी दी कि चिल्ला डैम में फिलहाल केवल 2 फीट पानी बचा है। यह पानी अधिकतम 15 जून तक ही चल पाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर बारिश नहीं हुई, तो शहर को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित का कहना है कि शहर में फिलहाल पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज और तकनीकी समस्याओं के कारण आपूर्ति का समय प्रभावित हुआ है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
www.bhaskar.com
#चललर #डम #म #सरफ #फट #पन #शष #शजपर #म #गहरय #जल #सकट #जन #तक #ह #सपलई #सभव #हजर #लग #परशन #shajapur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *