अक्षय कुमार:जब खिलाड़ी कुमार ने की अमिताभ के सामने चोरी, क्या था बिग बी का रिएक्शन? Kbc 18 में सुनाया किस्सा – Akshay Kumar Recalls Angoor Chori Story With Amitabh Bachchan At Kbc Set Amid Haiwaan Promotion


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने प्रैंक्स और शरारती अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने केबीसी के सेट पर अपने बचपन का एक शरारती किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सैफ तक हैरान रह गए। 

अक्षय ने सुनाया चोरी का किस्सा

केबीसी के सामने आए प्रोमो में अक्षय और सैफ हॉटसीट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय, अमिताभ बच्चन से बचपन के अंगूर वाली कहानी का जिक्र करते हैं। इस बीच सैफ इस कहानी के बारे में पूछते हैं।

तो अक्षय ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन जब पहलगांव में बेमिसाल की शूटिंग कर रहे थे। तो मैं अपने माता-पिता के साथ वहां मौजूद था। मेरे मम्मी-पापा भी सर के बहुत बड़े फैन हैं। तो उन्होंने मुझसे कहा कि जाओ तुम बच्चे हो, तो सर का ऑटोग्राफ लेकर आओ, तुम्हें सिक्योरिटी वाले नहीं रोकेंगे। तो मैं गया और मैंने देखा कि सर अंगूर खा रहे थे।’

अक्षय ने आगे कहा, ‘मैंने जाकर उन्हें पेपर दिया साइन करने के लिए और चुपके से अंगूर का एक छोटा सा गुच्छा चुरा लिया, और सर ने मुझे देख लिया था। जब मैं साइन करवाकर जाने लगा, तो सर ने मुझे बुलाकर एक और बड़ा गुच्छा दिया और कहा कि ये लो बेटे ये भी ले जाओ।’ 

अक्षय का ये किस्सा सुनकर अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के साथ वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)







Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *