ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती और महिला मैनेजर गिरफ्तार

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती और महिला मैनेजर गिरफ्तार

कंपू के जिंसी नाला नंबर-दो में एसटीएल स्पा सेंटर में देह व्यापार का अड्डा संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 11:56:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 12:17:16 AM (IST)

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती और महिला मैनेजर गिरफ्तार
हुजरात पुल के पास स्थित एसटीएल स्पा पर छापा डालती पुलिस टीम। सौजन्य पुलिस विभाग

HighLights

  1. व्हाट्सएप के जरिए होती थी ग्राहकों से डील
  2. बाहर के शहरों से बुलाई जाती थीं कॉलगर्ल
  3. तीन थानों की फोर्स ने की औचक कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के कंपू इलाके में एसटीएल स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। तीन थानों की फोर्स ने यहां छापा मारा। एक कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस ने महिला मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। यही स्पा सेंटर का संचालन कर रही थी।

कंपू के जिंसी नाला नंबर-दो में एसटीएल स्पा सेंटर में देह व्यापार का अड्डा संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सीएसपी रोबिन जैन के नेतृत्व में कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार, इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति तोमर और महिला थाने की फोर्स शनिवार रात करीब आठ बजे एसटीएल स्पा सेंटर पर पहुंची। यहां टीम ने कमरों की तलाशी ली। एक कमरे में प्रद्युम्न सिंह सिकरवार को संदिग्ध हालत में युवती के साथ पकड़ा गया। युवती रामदास घाटी की रहने वाली है। पुलिस ने मैनेजर रागिनी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी ली तो काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

व्हाट्सएप पर डील, 2500 से 3000 एक ग्राहक से वसूलती थी महिला

रागिनी यादव देह व्यापार का नेटवर्क संचालित कर रही थी। वाटाएप पर कई संदिग्ध चैटिंग मिली हैं। इसमें वह काल गर्ल के फोटो भेज रही है। साथ ही वाटसएप पर ही डील होती थी। 2500 से लेकर तीन हजार रुपये तक एक ग्राहक से वसूले जाते थे। इसमें से एक हजार रुपये काल गर्ल को दिए जाते थे, बाकी रुपया रागिनी यादव अपने पास रखती थी। इस नेटवर्क से और भी लोग जुड़े हैं। इनके नंबर पुलिस को मिले हैं। इसकी तस्दीक की जा रही है।

सिटी सेंटर में सबसे ज्यादा स्पा सेंटर, यहां भी चल रहे देह व्यापार के अड्डे

सिटी सेंटर में सबसे ज्यादा स्पा सेंटर हैं। यहां अधिकांश स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कई बार यहां कार्रवाई भी की है, लेकिन अनैतिक काम पर रोक नहीं लग सकी।

बाहर से भी बुलवाई जाती थीं काल गर्ल

  • पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि बाहर से भी काल गर्ल बुलवाई जाती थीं। ग्राहक की डिमांड पर काल गर्ल दिल्ली, इंदौर, गुरुग्राम से बुलवाई जाती थीं।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा संचालित हो रहा था। यहां से एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा है। महिला मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। -धर्मवीर सिंह, एसएसपी।

Source link
#गवलयर #म #सप #सटर #क #आड #म #चल #रह #थ #सकस #रकट #आपततजनक #हलत #म #यवकयवत #और #महल #मनजर #गरफतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *