अगस्त में की थी लव मैरिज, इंदौर में पानी की टंकी में मिली नई दुल्हन की लाश; गले पर चोट के निशान

अगस्त में की थी लव मैरिज, इंदौर में पानी की टंकी में मिली नई दुल्हन की लाश; गले पर चोट के निशान

इंदौर में राऊ क्षेत्र के न्यू नेहरू नगर में नवविवाहिता वंदना कुशवाहा का शव गुरुवार रात ससुराल की छत पर पानी की टंकी में मिला।

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 12:52:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 01:01:31 PM (IST)

अगस्त में की थी लव मैरिज, इंदौर में पानी की टंकी में मिली नई दुल्हन की लाश; गले पर चोट के निशान
वंदना की तस्वीर।

HighLights

  1. गुरुवार को परिवार के लोग दिन में घर पर नहीं थे
  2. शाम को घर लौटने के बाद वंदना की तलाश शुरू की गई
  3. छत पर रखी पानी की टंकी में उसका शव मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राऊ क्षेत्र की न्यू नेहरू नगर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मूल रूप से इंदौर के राजनगर की रहने वाली वंदना कुशवाहा का शव गुरुवार रात राऊ स्थित ससुराल के घर की छत पर रखी पानी की टंकी में मिला। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वंदना ने 11 अगस्त को उपेंद्र पटेल से लव मैरिज की थी।

उपेंद्र कपड़े बेचने का काम करता है। शादी के बाद वंदना ससुराल में ही रह रही थी। पति उपेंद्र ने देर रात पुलिस को सूचना दी। ससुराल पक्ष का कहना है कि गुरुवार को परिवार के लोग दिन में घर पर नहीं थे। शाम को घर लौटने के बाद वंदना की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद छत पर रखी पानी की टंकी में उसका शव मिला। इसके बाद शव बाहर निकालकर पति उपेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।

हत्या के सबूत छिपाने शव को टंकी में डाला

मौके पर पहुंची चंदन नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। शुरुआत में मामला हादसे का लग रहा था, लेकिन शव की जांच में गले पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पानी की टंकी में डाला गया हो।

मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने और शादी को एक माह ही होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। पुलिस ने पति उपेंद्र पटेल, उसके साथ उसी घर में रहने वाले जेठ और जेठानी को हिरासत में लिया है। तीनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Source link
#अगसत #म #क #थ #लव #मरज #इदर #म #पन #क #टक #म #मल #नई #दलहन #क #लश #गल #पर #चट #क #नशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *