![]()
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा से अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। वे एफआईआर लिखाने पहुंचे तो पुलिस ने नहीं लिखी, फिर सीएम हाउस से फोन आया और 10 थानों की पुलिस को मोबाइल तलाशने में लगा दिया गया। वर्मा मुख्यमंत्री के परिवार के परिचित हैं। अनमोल निजी काम से इंदौर आए थे। इंद्रदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में उनके साथ लूट हो गई। अनमोल शिकायत लेकर पलासिया थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने के बजाय शिकायती आवेदन लिया। इसके बाद एक सितंबर को मामला उज्जैन स्थित सीएम हाउस तक पहुंचा। वहां से इंदौर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को मामले की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में मामला आने के बाद पलासिया पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठे। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग थानों की टीमों को लगाया गया। पुलिस को बदमाशों के CCTV फुटेज भी मिले हैं। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर टीमें बायपास इलाके में बदमाशों की तलाश कर रही हैं। पल्सर पर आए थे बदमाश, उसी दिन दूसरी लूट भी सूत्रों के मुताबिक वारदात में शामिल बदमाश पल्सर बाइक पर सवार थे। इसी इलाके में उसी दिन एक अन्य मोबाइल लूट की वारदात भी हुई थी। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस गोपनीय तरीके से कार्रवाई कर रही है। एसीपी नीति दंडोतिया भी जांच पर नजर बनाए हुए हैं।
Source link
#10थन #क #पलस #तलश #रह #सएम #क #परचत #क #मबइल #इदर #म #लट #पहल #नह #लख #FIR #सएम #हउस #क #दखल #क #बद #तज #हई #जच #Indore #News


