अच्छी खबर: 27 देशों की भागीदारी से ऑनलाइन आयोजित हुआ 11वां ग्लोबल हीलिंग डे, गूंजा ‘विश्व एक परिवार’ का संदेश

मानवता, विश्व शांति और सर्वधर्म सद्भाव के उद्देश्य से 11वां ग्लोबल हीलिंग डे मंगलवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत सहित 27 देशों के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने पूजा, प्रार्थना, दुआ और अरदास के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के ऑनलाइन दर्शन से हुई, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के कौंसल सुरेश शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी शामिल हुईं। फिनलैंड से कुंडलिनी अवेकनिंग रिसर्चर जीवन मुक्ति, इंदौर से तारिक अब्बासी और कनाडा से बलजिंदर सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता और विश्व शांति का उद्देश्य सभी का एक है।

पढ़ें: पन्ना में मजदूर की किस्मत चमकी: 17 कैरेट का नायाब हीरा मिला, कीमत 50 लाख से ज्यादा; 7 पार्टनरों में बंटेगी रकम

कार्यक्रम के संस्थापक कृष्णा गुरुजी कृष्णानंद मिश्रा ने बताया कि ग्लोबल हीलिंग डे की शुरुआत वर्ष 2016 में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ की गई थी। अब तक इसका आयोजन मलेशिया, उज्जैन, दुबई, सिएटल, न्यूयॉर्क और ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर हो चुका है, जबकि कोविड के दौरान और इस वर्ष इसे ऑनलाइन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 का आयोजन बैंकॉक में प्रस्तावित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय अपील का सम्मान करते हुए विदेश यात्रा स्थगित कर कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने 11 अगस्त को ‘सर्वधर्म प्रार्थना दिवस’ और ‘ग्लोबल हीलिंग डे’ के रूप में पहचान दिलाने की पहल का समर्थन किया। कृष्णा गुरुजी ने कहा कि पूजा की पद्धति और प्रार्थना की भाषा अलग हो सकती है, लेकिन सभी की भावना एक ही है—मानवता सुरक्षित रहे और विश्व में शांति स्थापित हो। कार्यक्रम का संचालन गणपति जयलक्ष्मी ने किया और कैलिफोर्निया से नूपुर ने आभार व्यक्त किया। अंत में सभी देशों के प्रतिभागियों ने मानवता, स्वास्थ्य, प्रेम, करुणा और विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

Source link
#अचछ #खबर #दश #क #भगदर #स #ऑनलइन #आयजत #हआ #11व #गलबल #हलग #ड #गज #वशव #एक #परवर #क #सदश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *