आज एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे हिंदू संगठन:  मुस्लिम युवक से मारपीट के आरोप में कार्यकर्ताओं पर FIR का विरोध; TI को हटाने की मांग – Khandwa News

आज एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे हिंदू संगठन: मुस्लिम युवक से मारपीट के आरोप में कार्यकर्ताओं पर FIR का विरोध; TI को हटाने की मांग – Khandwa News

आज एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे हिंदू संगठन:  मुस्लिम युवक से मारपीट के आरोप में कार्यकर्ताओं पर FIR का विरोध; TI को हटाने की मांग – Khandwa News


हिंदू जागरण मंच सहित अन्य हिंदू संगठनों द्वारा शनिवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है। सकल हिंदू समाज के बैनर तले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में एकत्रित होंगे और यहां से रैली निकालकर एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। संगठनों का आरोप है कि पुलिस ‘लव जिहाद’ रोकने वाले कार्यकर्ताओं पर पक्षपातपूर्ण तरीके से झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। इस पूरे विवाद की जड़ कुछ दिन पहले हुई एक घटना है। विठ्ठल मंदिर क्षेत्र में एक युवती अपने मुस्लिम मित्र फैजान के साथ ऑटो में बैठी थी। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने नाम पूछकर फैजान के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अधिकारी हर्ष बाथम, अक्षय मालवीय और दो अन्य के खिलाफ मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया था। संगठन का दावा- बिना जांच दर्ज की नामजद एफआईआर
हिंदू संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी निष्पक्ष जांच के उनके पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पदाधिकारियों के मुताबिक, युवती ने स्वयं संगठन के लोगों से बातचीत के दौरान हर्ष बाथम को पहचानने से साफ इनकार किया था। इसके बावजूद तुष्टीकरण की नीति के तहत उन पर केस दर्ज कर दिया गया। इसी कथित हठधर्मिता के विरोध में आज समाज के लोगों से भारी संख्या में जुटने की अपील की गई है। टीआई को निलंबित करने की मांग, बुधवार को भी हुआ था प्रदर्शन
आंदोलनकारी संगठनों की सबसे प्रमुख मांग कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की है। अपनी इसी मांग को लेकर बुधवार को भी हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाना परिसर के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने के मुख्य गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया था और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पुलिस का पक्ष- साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
दूसरी तरफ, हिंदू संगठनों के आरोपों पर कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है और सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य ने कहा, पुलिस ने किसी द्वेष भावना से काम नहीं किया है, बल्कि पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की है। इस पूरे मामले में युवती के कथनों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

Source link
#आज #एसप #करयलय #क #घरव #करग #हद #सगठन #मसलम #यवक #स #मरपट #क #आरप #म #करयकरतओ #पर #FIR #क #वरध #क #हटन #क #मग #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *