इंदौर के पीपल्यापाला तालाब में इन दिनों प्रवासी पक्षी पेंटेड स्टॉर्क के झुंड ने डेरा डाला है। ज्यादर विदेशी परिंदे सिरपुर तालाब को अस्थाई डेरा बनाते है, लेकिन अब शहर के पिपलियाहाना तालाब को भी परिंदे पसंद कर रहे है। तालाब में पेंटेड स्टॉर्क के झुंड एक साथ उड़ान भरते तो अलग ही माहौल नजर आता है। इन परिंदों को देखने के लिए कई पक्षी प्रेमी भी आते है। सफेद-काले पंखों और गुलाबी रंग की खास पहचान वाले इन पक्षियों का समूह एक साथ आसमान की ओर बढ़ता है तो नजारा देखते ही बनता है।
खास बात यह है कि पेंटेड स्टॉर्क समूह में रहना पसंद करते हैं। ये झुंड में उड़ान भरने के साथ ही तालाब के किनारे एक साथ बैठते और सामूहिक रूप से भोजन की तलाश करते नजर आते हैं। पीपल्यापाला में 100 से ज्यादा पक्षियों का एक साथ उड़ान भरना इनके सामूहिक व्यवहार और एकजुटता का खूबसूरत दृश्य पेश कर रहा है।
दक्षिण एशिया का खूबसूरत जलपक्षी
पेंटेड स्टॉर्क बड़े आकार का जलपक्षी है। यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है और भारत में भी इसकी अच्छी संख्या देखी जाती है। यह तालाबों, झीलों और उथले जलक्षेत्रों के आसपास रहना पसंद करता है। इसकी लंबी टांगें और लंबी चोंच उथले पानी में मछली व अन्य जलीय जीवों की तलाश में मदद करती हैं। सफेद शरीर, काले पंखों और गुलाबी रंग की टांगों के कारण इसकी पहचान आसानी से हो जाती है।
Source link
#इदर #इदर #म #वदश #परद #क #आन #क #सलसल #शर #इस #बर #पपलयहन #तलब #बन #डर


